{"_id":"56fdfe414f1c1b3b67f00105","slug":"hpu-increase-income-through-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की जेब से कम हो रहा एचपीयू का घाटा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
छात्रों की जेब से कम हो रहा एचपीयू का घाटा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 01 Apr 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय के वार्षिक बजट में घाटे का ग्राफ कम होता जा रहा है। पिछले वित्त वर्ष में जो घाटा 24 करोड़ तक था, वह इस बार बीस करोड़ तक पहुंच गया है। इसके लिए विवि प्रशासन की फीस बढ़ोतरी से हुई आय मुख्य कारण है। परीक्षा फीस, छात्रावास फीस और अन्य शुल्कों से विवि को इस वर्ष करीब 34 करोड़ की आय होनी है।
विज्ञापन
हालांकि इसमें परीक्षा संचालन पर करीब 14 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। विवि के बजट घाटे में कमी आने की दूसरी मुख्य वजह एचपीयू का अपना कार्प्स फंड बनाना भी है, जिससे विश्वविद्यालय को प्रति माह करीब 90 लाख की आय सिर्फ ब्याज के रूप में ही होती है। इससे पेंशन भुगतान की प्रति माह करीब सवा दो करोड़ की देनदारियों का निपटारा करना आसान हो गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में वित्तीय प्रबंधन में अपनाए गए नए फार्मूले कारगर साबित हुए हं, मगर छात्रों की जेब पर डाले गए फीस की बढ़ोतरी ने भी विवि के खाली खजाने को भरने का काम किया है। इसका छात्र संगठन लगातार विरोध करते आए हैं। छात्र संगठनों का यही आरोप रहता है कि भारी भरकम फीस वसूलने के बावजूद छात्र सुविधाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है। वित्त अधिकारी दिवाकर कमल ने माना कि फीस बढ़ाने और वित्त प्रबंधन में कुछ कदम उठाने पर स्थिति में सुधार आने लगा है।
विज्ञापन
छात्रों से कहां कहां होगी वूसली
परीक्षा से आय 24.25 करोड़, छात्रावास व भवनों से 63 लाख, प्रोस्पेक्टस व फार्म बिक्री से 2.85 करोड़। सेल्फ फाइनांसिंग स्कीम से 7 करोड़। कुल मिलाकर 34 करोड़ की आय विवि को इन्हीं फीस और शुल्क से होती है।
एचपीयू बजट..
इन स्रोतों से होगी एचपीयू का आय
प्रदेश सरकार से अनुदान 90 करोड़
अकादमिक 5.98 करोड़
परीक्षा से आय 24.25
छात्रावास व भवनों से 63 लाख
प्रोस्पेक्टस व फार्म बिक्री 2.85 करोड़
अन्य स्रोत व एफडी पर ब्याज 15.23 करोड़
फीस एचपीयू, धर्मशाला, मॉडल स्कूल 20 लाख
सेल्फ फाईनानसिंग स्कीम सात करोड़
अन्य एफडीआर 11 करोड़
कुल 157.13, 30,000
व्यय
वेतन 96 करोड़
डीए 2.50 करोड़
पेंशन ग्रेच्युटी 41.00 करोड़
लीव एनकैशमेंट 4.90 करोड़
परीक्षा खर्च 14.78 करोड़
पोस्टेज टेलीग्राम 47.45 लाख
बिजली, पानी, टेलीफोन बिल 2.23 करोड़
प्रिंटिंग स्टेशनरी 1.43 करोड़
फे लोशिप 31 लाख
मेडिकल बिल भुगतान 1.22 करोड़
अन्य 21.63 करोड़
-------------------------------------------
कुल खर्चे 177.50 करोड़
बजट में मरम्मत और रखरखाव का प्रावधान
बजट में विवि कर्मचारी आवासों की मरम्मत को 75 लाख, शिक्षक कालोनी मरम्मत को एक करोड़, छात्रावासों की मरम्मत को डेढ़ करोड़, रीजनल सेंटर धर्मशाला में चहारदीवारी लगाने को 25 लाख, लाइब्रेरी में नई किताबों, मैगजीन आदि के लिए 70 लाख, ईआरपी सोल्यूशंस को 2.54 करोड़, आउटसोर्सिंग एजेंसी भुगतान को 50 लाख के अलावा ऊना, घणाहट्टी और मंडी में नए कैंपस विकसित करने की प्रक्रिया को बीस लाख, जबकि अन्य आम कार्यों को 50 लाख का बजट प्रावधान किया गया है।