{"_id":"574932cd4f1c1b3207691a93","slug":"hpu-hike-scholarship-amount-of-brilliant-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों की छात्रवृत्ति राशि बढ़ाएगा एचपीयू ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
मेधावियों की छात्रवृत्ति राशि बढ़ाएगा एचपीयू
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 28 May 2016 11:25 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मेधावी विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति राशि बढ़ाने जा रहा है। विश्वविद्यालय की हाल ही में हुई वित्त कमेटी की बैठक में छात्रवृत्तियों को बढ़ाने का फैसला हुआ है। इसे अंतिम मंजूरी के लिए अब ईसी में ले जाया जाएगा। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को भी बढ़ी हुई राशि मिलेगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही छात्रों को दी जाने वाली फेलोशिप, जूनियर फेलोशिप भी बढ़ाई जाएगी। वहीं, विश्वविद्यालयों में भर्ती और वायवा, पीएचडी के लिए बनने वाली आरडीसी में बाहरी राज्यों के विश्वविद्यालयों से आने वाले विषय विशेषज्ञों की सीटिंग फीस को भी दो हजार किया जाएगा। वर्तमान में एक्सपर्ट को सिर्फ टीए-डीए ही अदा किया जाता है।
विज्ञापन
विवि से संबद्ध संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों और विशेषज्ञों को यह फीस नहीं मिलेगी। इससे विभागों में शोध कार्य मूल्यांकन, वायवा और शिक्षक व गैर शिक्षकों के पदों को भरने के लिए बाहर से विशेषज्ञ को बुलाने में पेश आने वाली समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन
बीते दिनों हुई विश्वविद्यालय की वित्त कमेटी की बैठक में विवि स्तर पर दी जाने वाली हर तरह की छात्रवृत्ति को बढ़ाने और विशेषज्ञों की सीटिंग फीस को बढ़ाने को मंजूरी मिल गई है। अब सिर्फ विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद से इसे मंजूरी मिलनी बाकी है।
अब ईसी में जाएगा मामला
विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित ने माना कि विश्वविद्यालय की वित्त कमेटी की बैठक में छात्रवृत्तियों को बढ़ाने का फैसला हुआ है। इसे अंतिम मंजूरी के लिए अब ईसी में ले जाया जाएगा। उसके बाद ही छात्रों को बढ़ी छात्रवृत्ति दी जा सकेगी।
इस दर से बढ़ाई जाएगी छात्रवृत्ति और सीटिंग फीस
विवि की वित्त कमेटी से मंजूर प्रस्ताव के मुताबिक मेधावी विद्यार्थियों को दो सौ रुपये छात्रवृत्ति की जगह पांच सौ रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। एचपीयू सीनियर फेलोशिप (पोस्ट डॉक्टरेट्रल रिसर्च) एक हजार, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (एमफिल/एलएलएम और पीएचडी) छात्रवृत्ति में एक-एक हजार की बढ़ोतरी की जा रही है।
वहीं, विवि की सब्जेक्ट वाइज मेरिट स्कॉलरशिप (पीजी कोर्स), ग्रुप वाइज मेरिट छात्रवृत्ति (स्नातक परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर), सब्जेक्ट वाइज मेरिट स्कालरशिप (पीजी कोर्स एमए/एमएससी/ एमबीए /एम कॉम/ पार्ट वन यानी पहले और दूसरे सेमेस्टर
के परिणाम के आधार पर, एलएलबी पार्ट वन एंड टू पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे सेमेस्टर के प्राप्तांक आधार पर, खेल छात्रवृत्ति (16 छात्र खिलाड़ियों को), सांस्कृतिक छात्रवृत्ति (दस छात्रों) को 200 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 500 की जाएगी।