फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpu extend date to apply for bhm and mta course

एमटीए, बीएचएम के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

Wed, 18 May 2016 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 18 May 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
hpu extend date to apply for bhm and mta course
एचपीयू शिमला

एचपीयू के इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज ने संस्थान में चल रहे एमटीए, पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड यूजी कोर्स और बीएचएम कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। पूर्व में घोषित शेडयूल में बदलाव किया है। टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी और इससे संबंधित तीनों कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि चार जून है। डाक से आवेदन पहुंचने की तिथि छह जून है।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा बीस जून को होगी। प्रवेश और पात्रता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध है। संस्थान के निदेशक डा. चंद्रमोहन परशीरा ने कहा कि यूजी की सेमेस्टर परीक्षाओं और इंटीग्रेटिड कोर्स में प्रवेश के लिए सीबीएसई जमा दो की परीक्षा के नतीजों में देरी के कारण आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई है। तीनों कोर्स के लिए बीस जून को प्रवेश परीक्षा होगी। इसके बाद जनरल डिस्कशन और साक्षात्कार के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


संस्थान में उपलब्ध हैं ये तीन कोर्स

विवि के टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी संस्थान में एमटीए स्नातक डिग्री के बाद पीजी कोर्स मास्टर ऑफ टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन, जमा दो के बाद किए जाने वाला पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड कोर्स और बीएचएम कोर्स उपलब्ध हैं। बीएचएम कोर्स में विवि और यूजीसी के तय मानकों में एक बैच के लिए न्यूनतम छात्र संख्या पूरी न होने से पिछले दो सालों से बैच शुरू नहीं हो पा रहा है। प्रति कोर्स 40-40 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed