फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU announce admision schedule for UIIT and MCA.

HPU: यूआईआईटी, एमसीए में दाखिले का शेड्यूल जारी, देखें

Wed, 20 Apr 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 Apr 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
 HPU announce admision schedule for UIIT and MCA.
इन दोनों कोर्स में प्रति कोर्स 70-70 सीटों के बैच भरे जाने हैं। - फोटो : Demo pic

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूआईआईटी (यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ इंफार्मेशन टेक्नालाजी) और कंप्यूटर साइंस विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। यूआईआईटी में चल रहे बीटेक आईटी और बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश के लिए पांच जून को प्रवेश परीक्षा होगी, जबकि इन सीटों के लिए आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 मई तय की गई है।

विज्ञापन


इन दोनों कोर्स में प्रति कोर्स 70-70 सीटों के बैच भरे जाने हैं। उधर कंप्यूटर साइंस विभाग के  एमसीए कोर्स के लिए  तय किए गए शेड्यूल के मुताबिक 24 अप्रैल आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है। इस कोर्स की 120 सीटों में से 31 सब्सिडाइज्ड और 90 नान सब्सिडाइज्ड सीटों में प्रवेश लेने को 20 मई को प्रवेश परीक्षा होगी।
विज्ञापन


इसके अलावा कंप्यूटर साइंस विभाग की इसी प्रवेश परीक्षा के आधार पर रीजनल सेंटर धर्मशाला की 30, डिग्री कॉलेज धर्मशाला की 60 और टुटू के निजी संस्थान एचपीआईएमएस की 60 सीटें भी इसी प्रवेश परीक्षा के आधार पर भरी जाएंगी। यूआईआईटी के निदेशक और कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. मनु सूद ने कहा कि छात्र तय शेड्यूल के मुताबिक आवेदन करें। आवेदनकर्ता संबंधित विभाग के अकाउंट में ही प्रवेश परीक्षा फीस जमा करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें परीक्षा और रिजल्ट का शेड्यूल

 HPU announce admision schedule for UIIT and MCA.
संस्थान की वेबसाइट www.hpucs.ac.in पर प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी शामिल है। - फोटो : Demo pic

तय शेडयूल एमसीए कोर्स                                     
आवेदन की अंतिम तिथि         25 अप्रैल
अपलोडिंग एडमिट कार्ड         10 मई  
प्रवेश परीक्षा तिथि                 20 मई
प्रवेश परीक्षा परिणाम             15 जून 2016
सब्सिडाइज्ड सीट काउंसलिंग     1 जुलाई  
प्रवेश परीक्षा केंद्र - धर्मशाला, मंडी, एचपीयू, हमीरपुर  
संस्थान की वेबसाइट www.hpucs.ac.in पर प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी शामिल है।

यूआईआईटी बीटेक आईटी/ बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
आवेदन जमा करवाने की अंतिम     20 मई (आनलाइन), 26 मई (कार्यालय )
एडमिट कार्ड आनलाइन उपलब्ध     30 मई
प्रवेश परीक्षा                                 5 जून  
परिणाम प्रवेश परीक्षा                     22 जून
काउंसलिंग शेडयूल वेबसाइट पर     26 जून
प्रवेश परीक्षा केंद्र - नोयडा दिल्ली, चंडीगढ़, एचपीयू शिमला, धर्मशाला  
संस्थान की वेबसाइट www.uiit.ac.in पर इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed