{"_id":"572de71f4f1c1b687b5ccec8","slug":"hptu-special-chance-to-old-syllabus-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPTU: पुराने पाठ्यक्रम के छात्रों को मिलेगा स्पेशल चांस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPTU: पुराने पाठ्यक्रम के छात्रों को मिलेगा स्पेशल चांस
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 08 May 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने इंजीनियरिंग, बी-फार्मेसी, एमबीए और एमसीए के छात्रों को स्पेशल चांस का तोहफा दिया है। दिसंबर में होने वाली परीक्षाएं स्पेशल चांस के तहत अब अगले महीने जून में करवाई जा रही हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को तीन हजार रुपये शुल्क अदा करना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी 20 मई तक टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
री-अपीयर के साथ कम अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी स्पेशल चांस का लाभ मिलेगा। वर्तमान में प्रदेश में टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के अधीन 43 से अधिक महाविद्यालय चल रहे हैं। इन महाविद्यालयों में सात हजार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। कई विद्यार्थी यूनिवर्सिटी से पासआउट हो चुके हैं, लेकिन उनकी सातवें और पांचवें सेमेस्टर में री-अपीयर फंसी हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा यूनिवर्सिटी से पास आउट विद्यार्थियों के कम अंक हैं। इस स्पेशल चांस का लाभ उठाकर ये विद्यार्थी अपनी ग्रेडिंग में सुधार कर सकते हैं। हिप्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के परीक्षा नियंत्रक प्रो वीपी पटियाल ने बताया कि टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने स्पेशल चांस देने का निर्णय लिया है। इसके तहत 20 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। जून माह में स्पेशल जांच की परीक्षाएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन