फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPTU set 15 exam center for HPCET.

HPTU: 15 परीक्षा केंद्रों पर होगी प्रवेश परीक्षा, देंखे लिस्ट

Tue, 19 Apr 2016 10:12 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 19 Apr 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
HPTU set 15 exam center for HPCET.
एमटेक और एम-फार्मा के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा 15 मई को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगी।

टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने हिमाचल प्रदेश सामान्य प्रवेश परीक्षा (एचपीसीईटी-2016) के लिए परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी है। चंडीगढ़ समेत प्रदेश के 15 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी। इंजीनियरिंग, बी-फार्मेसी, एमबीए, एमसीए में प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर कॉलेजों में एडमिशन मिलेगी।

विज्ञापन


बीटेक, बी-फार्मेसी आयुर्वेदा और बी-फार्मेसी एलोपैथी के लिए प्रवेश परीक्षा 14 मई को सुबह के सत्र में 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। एमबीए के लिए प्रवेश परीक्षा इस दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक, जबकि एमसीए के लिए प्रवेश परीक्षा दो बजे से सायं चार बजे तक होगी। वहीं दूसरी और एमटेक और एम-फार्मा के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


एमटेक और एम-फार्मा के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा 15 मई को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगी। इन सभी प्रवेश परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम 31 मई तक निकालने की तिथि निर्धारित की गई है, जिससे प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट के बाद संबंधित कॉलेजों में शीघ्र विद्यार्थियों को प्रवेश मिल सके और पढ़ाई शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मई तक कर सकेंगे आवेदन
टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने एक मार्च से एचपीसीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि एक मई निर्धारित की गई है। एससी, एसटी और बीपीएल के लिए आवेदन शुल्क 1400 रुपये, जबकि सामान्य वर्ग के लिए 1550 रुपये तय किया गया है। आवेदन शुल्क ई-चालान, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जमा होगा।

ये हैं परीक्षा केंद्र
कांगड़ा जिला में तीन परीक्षा केंद्र धर्मशाला, नूरपुर, पालमपुर, सोलन के लिए दो नालागढ़ व सोलन, सिरमौर में दो नाहन और पांवटा साहिब, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला, ऊना और चंडीगढ़ में परीक्षा केंद्र स्थापित कर दिए हैं।


हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने चंडीगढ़ समेत प्रदेश में 15 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। 14 और 15 मई को एचपीसीईटी की परीक्षा होगी।-विनय कुमार, रजिस्ट्रार, हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed