फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPTET Answer key 2016

एक महीने में टेट आंसर-की जारी नहीं कर पाया बोर्ड

Tue, 22 Mar 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी) Updated Tue, 22 Mar 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
HPTET Answer key 2016
बोर्ड सचिव ने बताया कि एक सप्ताह में आंसर-की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड एक माह बाद भी टेट की आंसर-की जारी नहीं कर पाया है। शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी माह में ली गई थी। हर बार की तरह इस बार भी कर्मचारियों की व्यस्तता का हवाला देकर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक सप्ताह में आंसर-की जारी करने की बात कही है, लेकिन यह कब जारी होगी इसको लेकर परीक्षार्थियों में रोष है।

विज्ञापन


उन्होंने बोर्ड से जल्द आंसर-की जारी करने की मांग की है। परीक्षार्थियों में वीरेंद्र, चमन, सुनील, विवेक, अमन, कपिल, चंद्रमणि, संतोष और राजेंद्र ने कहा कि बोर्ड ने फरवरी में मेडिकल, नॉन मेडिकल, शास्त्री और टीजीटी आर्ट्स का टेट लिया था, परंतु एक माह बीतने के बाद भी आंसर-की वेबसाइट में अपलोड नहीं की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारी-भरकम फीस वसूलने के बावजूद बोर्ड परिणाम समय पर नहीं दे पा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि टेट पहले की तरह हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड हमीरपुर से करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव विनय धीमान ने कहा कि बोर्ड कर्मचारियों की व्यस्तता के चलते आंसर-की अपलोड करने में देरी हुई है। आंसर-की तैयार कर ली गई है। आने वाले सप्ताह में इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed