फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hpsssb Statistics assistant and stenographer exam

1400 युवाओं ने दी सांख्यिकी सहायक, स्टेनोग्राफर की परीक्षा

Mon, 28 Mar 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 28 Mar 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
Hpsssb Statistics assistant and stenographer exam
हमीरपुर में परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने रविवार को सांख्यिकी सहायक और जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर की लिखित परीक्षा ली। प्रदेश भर से करीब 1400 युवाओं ने लिखित परीक्षा में भाग लिया। लिखित परीक्षा के लिए मात्र हमीरपुर में ही दो परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे।

विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर और हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के कार्यालय में युवाओं की लिखित परीक्षा हुई। दूरदराज जिलों से सैकड़ों युवक शाम को ही हमीरपुर पहुंच गए थे। युवाओं ने धर्मशालाओं तथा अन्य जगहों पर रात बिताई, जिससे समय रहते परीक्षा केंद्र में पहुंचकर परीक्षा दे सकें।
विज्ञापन


सांख्यिकी सहायक की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तथा जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर की परीक्षा शाम दो से चार बजे तक हुई। 650 युवाओं ने सांख्यकी की लिखित परीक्षा में भाग लिया, जबकि 750 युवाओं ने जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर की लिखित परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों में परीक्षा से संबंधित पुख्ता प्रबंध किए गए थे। एचपीएसएसबी के अंडर सेकरेट्री उत्तम पटियाल ने बताया कि रविवार को सांख्यिकी सहायक और जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर की लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा बाल स्कूल हमीरपुर और एचपीएसएसबी कार्यालय हमीरपुर में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed