फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPSSSB: recruitment on 1387 junior office assistant posts.

नौकरी: भरे जाएंगे जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 1387 पद

Tue, 05 Apr 2016 09:19 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
HPSSSB: recruitment on 1387 junior office assistant posts.
प्रदेश के विभिन्न 17 सरकारी विभागों में भरे जाने वाले जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों में बढ़ोतरी हो गई है।

सूबे के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश के विभिन्न 17 सरकारी विभागों में भरे जाने वाले जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों में बढ़ोतरी हो गई है। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड अब 1387 पदों पर जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती करेगा।

विज्ञापन


पहले चयन बोर्ड ने 946 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इन पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड ने बीते साल अक्तूबर और नवंबर के बीच आवेदन मांगे हैं। अब जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 441 पदों की बढ़ोतरी हुई है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पद भरने को परीक्षा तिथि निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन


बोर्ड प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर 10 अप्रैल को लिखित परीक्षा लेगा। परीक्षा सुबह के सत्र में 10 बजे से 12 बजे तक होगी। भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 विभागों में भरे जाएंगे पद
बिजली बोर्ड, उच्च शिक्षा विभाग, प्रारंभिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, सहकारी सभाएं, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, आईपीएच, कृषि, एडवाइजर प्लानिंग, पंचायतीराज, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, पशुपालन, इलेक्शन विभाग, राज्य चुनाव आयोग, युवा सेवाएं एवं खेल, एचपीएसआईडीसी, जिलाधीश किन्नौर।

विभिन्न वर्गों के उम्मीदवारों के लिए पद संख्या

HPSSSB: recruitment on 1387 junior office assistant posts.
बोर्ड प्रदेश के जिला मुख्यालयों में 10 अप्रैल को लिखित परीक्षा लेगा।

सामान्य वर्ग        
उपश्रेणी                   पद

अनारक्षित                 672
बीपीएल                     117
स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित    08

अन्य पिछड़ा वर्ग
उपश्रेणी                    पद
अनारक्षित                 202
बीपीएल                    38
स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित    02

अनुसूचित जाति
उपश्रेणी                    पद

अनारक्षित                 245
बीपीएल                    37
स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित    07

अनुसूचित जनजाति
उपश्रेणी                पद
अनारक्षित               52
बीपीएल                 07

'हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों में वृद्धि की है। अब जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 1387 पदों के लिए भर्ती होगी। बोर्ड प्रदेश के जिला मुख्यालयों में 10 अप्रैल को लिखित परीक्षा लेगा।'- नवीन कुमार, उप सचिव, हिप्र अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed