नौकरी: भरे जाएंगे जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 1387 पद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश के विभिन्न 17 सरकारी विभागों में भरे जाने वाले जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों में बढ़ोतरी हो गई है। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड अब 1387 पदों पर जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की भर्ती करेगा।
पहले चयन बोर्ड ने 946 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इन पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड ने बीते साल अक्तूबर और नवंबर के बीच आवेदन मांगे हैं। अब जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 441 पदों की बढ़ोतरी हुई है। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पद भरने को परीक्षा तिथि निर्धारित कर दी है।
बोर्ड प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर 10 अप्रैल को लिखित परीक्षा लेगा। परीक्षा सुबह के सत्र में 10 बजे से 12 बजे तक होगी। भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है।
17 विभागों में भरे जाएंगे पद
बिजली बोर्ड, उच्च शिक्षा विभाग, प्रारंभिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, सहकारी सभाएं, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, आईपीएच, कृषि, एडवाइजर प्लानिंग, पंचायतीराज, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, पशुपालन, इलेक्शन विभाग, राज्य चुनाव आयोग, युवा सेवाएं एवं खेल, एचपीएसआईडीसी, जिलाधीश किन्नौर।
विभिन्न वर्गों के उम्मीदवारों के लिए पद संख्या
सामान्य वर्ग
उपश्रेणी पद
अनारक्षित 672
बीपीएल 117
स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित 08
अन्य पिछड़ा वर्ग
उपश्रेणी पद
अनारक्षित 202
बीपीएल 38
स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित 02
अनुसूचित जाति
उपश्रेणी पद
अनारक्षित 245
बीपीएल 37
स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित 07
अनुसूचित जनजाति
उपश्रेणी पद
अनारक्षित 52
बीपीएल 07
'हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों में वृद्धि की है। अब जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 1387 पदों के लिए भर्ती होगी। बोर्ड प्रदेश के जिला मुख्यालयों में 10 अप्रैल को लिखित परीक्षा लेगा।'- नवीन कुमार, उप सचिव, हिप्र अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर।