HPSSSB: अब नौकरी के लिए यहां से करें ऑनलाइन आवेदन
- ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, चयन बोर्ड का लोकमित्र केंद्रों से टाईअप
- क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भी किया जा सकेगा परीक्षा शुल्क का भुगतान
- कागजी झंझट से मिला छुटकारा, चयन बोर्ड को एक करोड़ सलाना फायदा
- बोर्ड में डिप्टी सेक्रेटरी, लॉ अफसर सहित एक दर्जन पदों पर भर्ती को मंजूरी
- पंद्रह दिन के भीतर बोर्ड में स्थापित होगी कंप्यूटर लैब, 42 लाख होंगे खर्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड में नौकरी के लिए अब ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी लोकमित्र केंद्र में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने लोकमित्र केंद्रों से टाईअप किया है। कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थी साइबर कैफे, अपने कंप्यूटर या मोबाइल से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
साथ ही बैंक ड्राफ्ट और पोस्टल ऑर्डर की जगह अभ्यर्थी क्रेडिट और डेबिट कार्ड से परीक्षा शुल्क जमा करवा सकते हैं। कंप्यूटर से बैंक चालान का प्रिंट लेकर ऑफलाइन शुल्क जमा करवाने की सुविधा भी दी जा रही है। ऑनलाइन आवेदन होने से बोर्ड में लंबी कागजी कार्रवाई से छुटकारा मिल गया है। आधे-अधूरे आवेदन के रद्द होने और कानूनी पेचीदगियों में फंसने से भी निजात मिलेगी।
बोर्ड को हर साल होगा एक करोड़ का फायदा
ऑनलाइन प्रक्रिया होने से अब बोर्ड को हर साल करीब एक करोड़ का फायदा होगा। चयन बोर्ड के चेयरमैन जोगराज ठाकुर ने वीरवार को पत्रकारवार्ता में कहा कि बोर्ड ने हाल ही में दस विभिन्न पोस्ट कोड के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। किसी तरह की तकनीकी दिक्कत पर बोर्ड में हेल्पलाइन नंबर भी दिए हैं।
बोर्ड में डिप्टी सेक्रेटरी, प्रोग्रामर आईटी डिपार्टमेंट और लॉ अफसर सहित 15 विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने की मंजूरी भी मिल गई है। एचएएस अधिकारी नवीन कुमार ने बोर्ड में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर ज्वाइनिंग दे दी है। शेष पदों को शीघ्र भरा जाएगा। बोर्ड में स्किल टेस्ट के लिए कंप्यूटर लैब स्थापित की जा रही है। इसके लिए सरकार से 42 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है।