फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hpsssb junior office assistant exam

HPSSSB: इस दिन होगी जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा

Tue, 22 Mar 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 09:03 AM IST
विज्ञापन
hpsssb junior office assistant exam
प्रदेश भर के डेढ़ दर्जन के करीब सरकारी विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 946 पद भरे जाने हैं।

हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों को भरने के लिए परीक्षा तिथि निर्धारित कर दी है। बोर्ड प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर 10 अप्रैल को लिखित परीक्षा लेगा। परीक्षा सुबह के सत्र में 10 बजे से 12 बजे तक होगी।

विज्ञापन


प्रदेश भर के डेढ़ दर्जन के करीब सरकारी विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 946 पद भरे जाने हैं। चयन बोर्ड ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए बीते वर्ष आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके बाद विभिन्न सरकारी विभागों से बढ़े हुए पदों के लिए भर्ती के संबंध में बोर्ड को दोबारा सूचना भेजी गई।
विज्ञापन


इसके बाद चयन बोर्ड ने अक्तूबर-नवंबर 2015 में पदों में संशोधन कर नए आवेदन मांगे थे। सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले इन उम्मीदवारों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड अगले माह की 10 तारीख को लिखित परीक्षा का आयोजन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभागों में भरे जाएंगे इतने पद
विभाग=========पद
बिजली बोर्ड=====264
उच्च शिक्षा विभाग===158
प्रारंभिक शिक्षा======79
तकनीकी शिक्षा======39
सहकारी सभाएं======32
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता==22
आईपीएच=========54
कृषि============21
एडवाइजर प्लानिंग====9
पंचायती राज=======12
प्ऱिटिंग एंड स्टेशनरी====2
पशुपालन=========18
इलेक्शन विभाग======5
राज्य चुनाव आयोग===12
युवा सेवाएं एवं खेल====3
एचपीएसआईडीसी=====5
जिलाधीश किन्नौर=====6

हिप्र अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर के सचिव विजय कुमार ने बताया कि बोर्ड ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों को भरने के लिए परीक्षा तिथि निर्धारित कर दी है। बोर्ड प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर 10 अप्रैल को लिखित परीक्षा का आयोजन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed