{"_id":"572b59f04f1c1b36595ccfda","slug":"hpsssb-clerk-recruitment-written-test-on-8th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSSSB: लिपिक पदों के लिए परीक्षा 8 को, यहां देखें रोलनंबर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPSSSB: लिपिक पदों के लिए परीक्षा 8 को, यहां देखें रोलनंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 06 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
आवेदन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया के बाद अब बोर्ड ने 8 मई को लिखित परीक्षा की तारीख निर्धारित की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर 8 मई को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक लिपिक पदों पर भर्ती के लिए छंटनी परीक्षा लेगा। प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर परीक्षा ली जाएगी। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने अगस्त 2015 में विभिन्न विभागों में लिपिक के 92 पद भरने के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए थे।
विज्ञापन
आवेदन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया के बाद अब बोर्ड ने 8 मई को लिखित परीक्षा की तारीख निर्धारित की है। बोर्ड सचिव विजय कुमार ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के संदर्भ में बुलावा पत्र भेज दिए हैं। कहा कि अगर कारणवश किसी अभ्यर्थी को बुलावा पत्र नहीं मिलता है तो वह बोर्ड कार्यालय की वेबसाइट पर भी अपना रोलनंबर देख सकता है।
विज्ञापन
वेबसाइट पर दिए गए रोलनंबर का प्रिंटआउट लेकर उस पर पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ और पहचान पत्र की कॉपी लेकर संबंधित परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे सकता है। उन्होंने अभ्यर्थियों से परीक्षा शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले केंद्र में पहुंचने की अपील की है। परीक्षा केंद्र पर डेस्क की सुविधा न होने पर अभ्यर्थियों को टाट-पट्टी पर बैठाया जा सकता है। इसलिए सभी अभ्यर्थी अपने साथ क्लिप बोर्ड लेकर आएं।
विज्ञापन
इन विभागों में भरे जाएंगे 92 पद
वर्ग पद
एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विभाग 01
हिप्र तकनीकी शिक्षा बोर्ड 06
पूर्व सैनिक निगम 04
तकनीकी शिक्षा निदेशालय 16
उपायुक्त कार्यालय ऊना 01
लोक निर्माण विभाग 56
उपायुक्त कार्यालय मंडी 08