{"_id":"56fb4a704f1c1b9d56f0028f","slug":"hpsssb-announce-sub-inspector-mining-inspector-exam-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSSSB: सब इंस्पेक्टर, माइनिंग इंस्पेक्टर का रिजल्ट घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPSSSB: सब इंस्पेक्टर, माइनिंग इंस्पेक्टर का रिजल्ट घोषित
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 30 Mar 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस विभाग में महिला सब इंस्पेक्टर के 16 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने पुलिस विभाग में महिला सब इंस्पेक्टर के सोलह पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा 17 जनवरी 2016 को हुई थी। लिखित परीक्षा में 2971 उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इसमें 316 उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि जल्द ही शारीरिक टेस्ट की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
चार ने पास की जूनियर एनालिस्ट की लिखित परीक्षा
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने जूनियर एनालिस्ट के एक पद को भरने के लिए ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में इस पद पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 9 मार्च को हुई थी।
विज्ञापन
इसमें 132 उम्मीदवारों ने भाग लिया। चार उम्मीदवार लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर पाए हैं। रोल नंबर 498665, 498886, 498896, 498920 ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। निजी साक्षात्कार की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
माइनिंग इंस्पेक्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित
चयन बोर्ड ने उद्योग विभाग में असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पांच पदों को भरने के लिए छह मार्च को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। 810 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया। इनमें से 17 उम्मीदवार परीक्षा उत्तीर्ण कर पाए हैं।
रोल नंबर 495707, 495736, 495764, 495832, 495948, 495949, 495978, 496005, 496067, 496148, 496229 , 496442, 496556, 496557, 496636, 496649, 496706 ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने बताया कि निजी साक्षात्कार की तिथियां जल्द घोषित की जाएंगी।