{"_id":"5b5b2f774f1c1bb24b8b5525","slug":"hpssc-declared-result-of-tgt-arts-recruitment-written-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":" टीजीटी आर्ट्स के पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
टीजीटी आर्ट्स के पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 27 Jul 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी आर्ट्स के पदों पर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा में 1090 अभ्यर्थियों का आगामी परीक्षा के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
आयोग ने पोस्ट कोड 631 में टीजीटी आर्ट्स के 330 पदों को भरने के लिए सितंबर 2017 में आवेदन मांगे थे। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि प्रदेश भर से 24098 आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
21860 अभ्यर्थियों के आवेदन सही पाए गए। आयोग ने 27 मई 2018 को लिखित परीक्षा करवाई। इसमें 19515 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जबकि 2345 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
आयोग ने 1090 अभ्यर्थियों का मेरिट के आधार पर आगामी मूल्यांकन परीक्षा के लिए चयन किया है। उन्होंने बताया कि पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा उत्तीर्ण करने बाद फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।