{"_id":"572a252f4f1c1b12215cd053","slug":"hpsc-announce-legal-services-main-examination-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, सिर्फ 8 पास","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, सिर्फ 8 पास
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 06 May 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा- 2016 का परिणाम घोषित कर दिया है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा- 2016 का परिणाम घोषित कर दिया है। ये परीक्षा 30 मार्च से दो अप्रैल 2016 तक आयोजित की गई थी। 15 दिसंबर 2015 को विज्ञापित इस परीक्षा के लिए 4716 आवेदकों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
दस्तावेजों की जांच के बाद 3524 आवेदकों को अस्थायी रूप से प्रारंभिक परीक्षा में प्रवेश दिया गया, जिसमें से 2058 परीक्षार्थी प्रारंभिक परीक्षा में बैठे। 123 परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया। 115 परीक्षार्थियों ने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा 2016 में भाग लिया।
विज्ञापन
मुख्य परीक्षा के आधार पर निम्नलिखित आठ उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया। इनके रोल नंबर 100421, 100553, 100777, 101349, 102514, 102522, 102678 तथा 102752 हैं। जल्दी ही साक्षात्कार की तिथि घोषित कर दी जाएगी। ये जानकारी आयोग के उपसचिव त्रिलोक सिंह चौहान ने की है।
विज्ञापन