फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPPSC changes ALIED exam dates in himachal.

हजारों युवाओं को बड़ी राहत, एलाइड परीक्षा की तिथि में बदलाव

Fri, 13 May 2016 09:15 AM IST
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू
राकेश राणा/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 13 May 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
HPPSC changes ALIED exam dates in himachal.
एलाइड परीक्षा दस जुलाई की जगह 21 अगस्त को होगी।

हिमाचल प्रदेश सब ऑर्डिनेट एलाइड परीक्षा की तिथि में बदलाव से सूबे के हजारों उम्मीदवारों को नेट आवेदन के लिए सुनहरा मौका मिला है। अब एलाइड परीक्षा दस जुलाई की जगह 21 अगस्त को होगी। नेट के लिए 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


पूर्व में दोनों परीक्षाएं दस जुलाई को तय की गई थी। अमर उजाला ने दोनों परीक्षाएं एक साथ होने का मामला प्रमुखता से आया था। दोनों परीक्षाओं के लिए पात्र उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के इस निर्णय से राहत मिली है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) और एलाइड सर्विसेज की परीक्षा एक दिन होने से सूबे के हजारों उम्मीदवार असमंजस में थे। एलाइड सर्विसेज परीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन हो चुके हैं। जबकि नेट के लिए 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को आ रही थी परेशानी, एचपीपीएससी ने दी राहत

HPPSC changes ALIED exam dates in himachal.
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) और एलाइड सर्विसेज की परीक्षा एक दिन होने से सूबे के हजारों उम्मीदवार असमंजस में थे। - फोटो : Demo pic

दोनों परीक्षाओं की तिथि एक ही दिन होने के कारण एलाइड सर्विसेज परीक्षा के लिए पहले ही आवेदन कर चुके उम्मीदवार नेट के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे। क्योंकि दस जुलाई को उम्मीदवार दोनों में से एक ही परीक्षा दे सकते थे।

लेकिन अब एचपीपीएससी ने राहत देते हुए एलाइड सर्विसेज परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। अभ्यर्थी भारत, प्रवीण, गुरमीत कौर, कमलेश रावत, सुरेश, सन्नी, राजेश, अजय, प्रवीण ठाकुर, उमेश, कुलविंद्र, श्याम ठाकुर, रमेश, प्रदीप व अन्य का कहना है कि आयोग के निर्णय से राहत मिली है।

अब वह नेट का आवेदन कर परीक्षा दे सकेंगे। नेट और एलाइड सर्विसेज दोनों परीक्षाएं महत्वपूर्ण हैं। इधर, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने बताया कि एलाइड सर्विसेज की परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा 21 अगस्त को ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed