फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University will take MBA enterance test on 28 may 2016.

MBA की प्रवेश परीक्षा 28 को, ऐसे करें आवेदन

Tue, 19 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 19 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
HP University will take MBA enterance test on 28 may 2016.
इच्छुक छात्र संस्थान की वेबसाइट www.hpubsshimla.org से आवेदन फार्म डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस स्कूल (एमबीए) विभाग इस बार भी सिर्फ अपने संस्थान और धर्मशाला क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र में एमबीए कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा करवाएगा। इन सीटों के लिए 28 मई को लिखित प्रवेश परीक्षा होगी। आवेदन फार्म जमा करवाने के लिए पांच मई अंतिम तिथि तय की गई है। पोस्ट से सात मई तक फार्म जमा किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय का एचपीयूबीएस पिछले सत्र से सिर्फ  अपने संस्थान की 120 सीटों और धर्मशाला की 30 सीटों के लिए ही प्रवेश परीक्षा करवा रहा है। इससे पूर्व विवि ही संयुक्त परीक्षा करवाता था, जिसके तहत निजी संस्थानों के लिए भी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाती थी। एचपीयूबीएस के निदेशक प्रो. यशवंत गुप्ता ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर भी आवेदन फार्म उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन


विभाग में प्रोस्पेक्टस सेल के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अलावा धर्मशाला रीजनल सेंटर में भी प्रोस्पेक्टस उपलब्ध करवाए गए है। एमबीए कोर्स में प्रवेश के इच्छुक छात्र संस्थान की वेबसाइट www.hpubsshimla.org से आवेदन फार्म डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रवेश प्रक्रिया में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक डिग्री सहित अन्य वर्ग वार पात्रता की शर्तें और नियम प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध करवाए गए हैं। जो छात्र साइट से फार्म डाउनलोड करेंगे, उन्हें तय फीस और फार्म जमा करवाने पर पर डाक से प्रोस्पेक्टस उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी की गई है।

यह है तय शेडयूल
एचपीयू-मेट 28 मई, लिखित परीक्षा परिणाम घोषणा 8 जून, जीडी इंटरव्यू सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 4,5,6,7 जुलाई, सब्सिडाइज्ड सीट अंतिम परिणाम 9 जुलाई, नॉन सब्सिडाइज्ड सीट के लिए जीडी इंटरव्यू 11 से 16 जुलाई, परिणाम 18 जुलाई। यह प्रक्रिया शिमला एचपीयू स्थित एचपीयूबीएस की सीटों के लिए होगी, जबकि धर्मशाला रीजनल सेंटर की एमबीए सीटों के लिए 21 और 22 जुलाई को काउंसिलिंग होगी।

कहां कितनी सीटें
एचपीयू से रेगुलर एमबीए कोर्स के लिए एचपीयूबीएस में कुल 120 सीटें है, जिसमें सब्सिडाइज्ड 60 और नान सब्सिडाइज्ड भी 60 सीटें है, वहीं धर्मशाला रीजनल सेंटर में तीस सीटें भरी जाती है। इसमें यूसीबीएस कोर्स की सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए दस हजार फीस तय है, जबकि नॉन सब्सिडाइज्ड सीट की सालाना फीस एक लाख और दस हजार है। वहीं रीजनल सेंटर की नान सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 60 हजार सालाना फीस तय है।


नौणी यूनिवर्सिटी एचपीयू मेट को देती है मान्यता
सोलन स्थित डा. वाईएस परमार यूनिवर्सिटी अपनी एमबीए की सीटों में प्रवेश के लिए पिछले सत्र से ही एचपीयू मेट के प्राप्तांक के आधार पर ही प्रवेश देती है। हालांकि इसके लिए एचपीयू के यूसीबीएस व प्रशासन से कोई बात या स्वीकृति नहीं ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed