फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University UG anual examination from 3rd may.

प्रदेश के कॉलेजों में यूजी की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू

Wed, 04 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 04 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
HP University UG anual examination from 3rd may.
कॉलेजों में रूसा सीबीसीएस सिस्टम के तहत मंगलवार से सेमेस्टर अंत की परीक्षाएं शुरू होंगी।

प्रदेश के कॉलेजों में रूसा सीबीसीएस सिस्टम के तहत मंगलवार से सेमेस्टर अंत की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए 110 कॉलेजों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि परीक्षा के लिए इंतजाम पूरे कर लिए हैं।

विज्ञापन


परीक्षा ड्यूटी स्टाफ की तैनाती से लेकर प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाओं को डेटशीट के मुताबिक पहुंचाने की व्यवस्था कर दी गई है। अधिकतर यूजी छात्रों के रोलनंबर ऑनलाइन जनरेट हो चुके हैं। अभी तक इससे संबंधित कोई शिकायत विवि को नहीं मिली है।
विज्ञापन


दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं में प्रति सेमेस्टर औसतन तीस हजार से अधिक परीक्षार्थी हैं। इनकी कुल संख्या करीब एक लाख है। नए खुले कुछ कॉलेजों के परीक्षा केंद्र आसपास के पुराने और पर्याप्त सुविधा वाले कॉलेजों में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि यदि समय से ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया छात्रों ने पूरी की है और उनका रोलनंबर जनरेट नहीं हुआ है तो वे तय डेटशीट पर परीक्षा वाले दिन फीस जमा करवाने के बैंक चालान और अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचें।

सही पाए जाने पर उन्हें सिर्फ एक सप्ताह तक परीक्षा में बैठने का मौका विशेष परिस्थिति में दिया जा सकता है। इसके बाद यह मौका नहीं होगा। बाद की परीक्षाओं के रोलनंबर जनरेट करने को उनके पास पर्याप्त समय होगा।

परीक्षा से संबंधित शिकायतें सुलझाएगा सेल
विवि में रूसा सीबीसीएस की सेमेस्टर परीक्षा संचालन से संबंधित शिकायतों और समस्याओं का निपटारा करने को विशेष सेल बनाया है। यहां समस्याओं का तुरंत निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा।


परीक्षाएं शुरू, नहीं पहुंचा इक्डोल स्टडी मैटीरियल
यूजी परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। ये जून के पहले हफ्ते तक चलेंगी। इस बार भी इक्डोल से यूजी कर रहे करीब डेढ़ हजार छात्रों को तैयारी करने के लिए स्टडी मैटीरियल नहीं पहुंचा है। इन छात्रों को इंटरनेट से डाउनलोड सामग्री और अपने स्तर पर तैयारियों के आधार पर परीक्षा पास करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed