{"_id":"5717a3614f1c1b8d358b46f8","slug":"hp-university-starts-admission-in-bca-bba-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीए, बीबीए की प्रवेश परीक्षा दो जून को, देखें शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीसीए, बीबीए की प्रवेश परीक्षा दो जून को, देखें शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
बीबीए और बीसीए कोर्स के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज में चल रहे बीबीए और बीसीए कोर्स के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान से जारी प्रवेश प्रक्रिया के शेड्यूल के मुताबिक दोनों कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा दो जून को होगी।
विज्ञापन
प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 मई तय की गई है। कॉलेज के निदेशक प्रो. एसएस नारटा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम 16 जून को घोषित किया जाएगा। इसके बाद बीबीए कोर्स में प्रवेश के लिए मेरिट के आधार पर सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए जीडी और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर चयन सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संस्थान में चल रहे बीबीए और बीबीए कोर्स में प्रवेश को ऑनलाइन प्रोस्पेक्ट्स उपलब्ध नहीं होंगे। छात्रों को संस्थान के काउंटर से ही प्रोस्पेक्ट्स प्राप्त करने होंगे। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए छात्र संस्थान के टेलीफोन नंबर 0177-2807790 पर संपर्क कर सकते हैं। किसी भी कार्य दिवस पर छात्र संस्थान आकर प्रोस्पेक्ट्स प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस आधार पर भरी जाएंगी सीटें
बीबीए कोर्स में कुल 63 सीटें हैं, इनमें से 40 सीटें सब्सिडाइज्ड जबकि एक सिंगल गर्ल्स चाइल्ड, तीन सीटें विश्वविद्यालय के बच्चों के लिए, जबकि बीस सीटें नान सब्सिडाइज्ड कोटे से भरी जाएंगी।
वहीं बीसीए कोर्स के बैच में कुल 54 सीटों में तीस सब्सिडाइज्ड, बीस नॉन सब्सिडाइज्ड, एक सिंगल गर्ल चाइल्ड और तीन सीटें विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के बच्चों के लिए रखी गई है। उन्होंने कहा कि आवेदन की पूरी प्रक्रिया संस्थान में मिलने वाले प्रोस्पेक्ट्स में उपलब्ध करवाई गई है।