फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp university may change exam schedule for PG courses.

HPU: बदल सकता है पीजी प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल

Tue, 05 Apr 2016 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 05 Apr 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
 hp university may change exam schedule for PG courses.
एचपीयू मई में निर्धारित पीजी प्रवेश परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव कर सकती है।

एचपीयू मई में निर्धारित पीजी प्रवेश परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव कर सकती है। मई में ही रूसा सीबीसीएस यूजी की सेमेस्टर एंड की परीक्षाएं होनी हैं। ऐसे में पीजी प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल बदल सकता है। प्रदेश भर के कॉलेजों में करीब तीस हजार स्टूडेंट्स की सेमेस्टर एंड की परीक्षाएं होनी हैं।

विज्ञापन


छठे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम आने के बाद ही पीजी कक्षाओं में प्रवेश मिल सकेगा। हालांकि, रूसा परीक्षा का परिणाम समय पर निकालने के लिए विवि प्रशासन ने कसरत शुरू कर दी है। एचपीयू के पीजी कोर्स और प्रोफेशनल कोर्स के लिए मई में ही अधिकतर टेस्ट होते हैं।
विज्ञापन


नौ मई से प्रवेश परीक्षाएं शुरू होनी हैं। इसी दौरान यूजी की सेमेस्टर एंड की परीक्षाएं भी तय हैं। इसमें दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं होनी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को परीक्षा देने में आने वाली परेशानियों की संभावनाओं को देखते हुए प्रवेश परीक्षा का शेडयूल बदलने पर विचार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किया जा रहा है विचार : परीक्षा नियंत्रक
परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने माना कि मई में यूजी की सेमेस्टर एंड परीक्षाएं और प्रवेश परीक्षाएं होना तय हैं। छात्रों को प्रवेश परीक्षा देने में दिक्कत न हो, इसे देखते हुए दोनों परीक्षा शेडयूल पर विचार किया जा रहा छठे सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षाओं के शेडयूल को इस तरह से तय करने के प्रयास हैं कि वे प्रवेश परीक्षा भी दे सकें। डीएस के साथ मिलकर चर्चा चल रही है। जल्द फैसला लिया जाएगा।


इन कोर्स की होनी हैं प्रवेश परीक्षाएं
एचपीयू के प्रवेश परीक्षा आधारित पीजी कोर्स के लिए पूर्व में निर्धारित शेडयूल के मुताबिक एमएमसी, एमए एमएससी मैथ 9 मई, एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री 10 मई, एमएससी बॉटनी जूलॉजी 11 मई, एलएलबी, एमबीई 12 मई, पीजीडीएमसी/डीएचआरडी/ एमएचआरडी 13 मई, एमए सोशल वर्क और इंग्लिश 14 मई, एमएड/ एमएससी जियोग्राफी 20 मई, एमए फिजिकल एजूकेशन/ एमपीएड 23, 24 मई। एमबीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाएं भी इसी दौरान होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed