{"_id":"5734bd624f1c1b90109198e8","slug":"hp-university-finance-officers-resigned","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू के वित्त अधिकारी ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू के वित्त अधिकारी ने दिया इस्तीफा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 13 May 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी दीवाकर कमल ने पद से इस्तीफा दे दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी दीवाकर कमल ने वीरवार को पद से इस्तीफा दे दिया। कुलसचिव को सौंपे गए इस त्यागपत्र में उन्होंने इस्तीफा सौंपने का कारण दो माह से उनकी पे स्केल पुनर्नियुक्ति की शर्तें मांग करने के बावजूद तय न किया जाना बताया है।
विज्ञापन
विवि के कुलसचिव डॉ. पंकज ललित ने कहा कि उन्हें वित्त अधिकारी के इस्तीफा सौंपे जाने को लेकर कोई भी सूचना नहीं है, क्योंकि वे अवकाश पर हैं, विवि पहुंचने पर ही वे कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन
वित्त अधिकारी की ओर से सौंपे गए त्याग पत्र में उन्होंने कहा है कि 27 अप्रैल को उन्होंने 15 दिन का नोटिस देकर त्यागपत्र देने की पेशकश की थी। इसके बावजूद विवि की ओर से कोई जवाब न आने पर उन्होंने त्यागपत्र सौंपा है। उन्होंने इस्तीफा कुलसचिव कार्यालय में सौंपने के साथ ही वीरवार को ही पद भी छोड़ दिया है।
विज्ञापन
गैर शिक्षक संघ अध्यक्ष ने दिया कर्मचारियों की जीत करार
विवि गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बिपन कुमार और संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने वित्त अधिकारी के इस्तीफा सौंपे जाने को कर्मचारी आंदोलन की जीत करार दिया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से संयुक्त संघर्ष समिति धरना करती रही, जिसके दबाव में उन्हें इस्तीफा सौंपना पड़ा है।
23 से पहले करनी होगी नए वित्त अधिकारी की तैनाती
प्रदेश सरकार को विवि में पुनर्नियुक्ति किए गए वित्त अधिकारी के त्यागपत्र देने के बाद खाली हुए पद को जल्द भरना होगा। इस पर नए अधिकारी की तुरंत नियुक्ति करनी होगी। चूंकि 23 मई को विवि वित्त कमेटी की बैठक होनी संभावित है। इसमें कर्मचारियों के कई मामले मंजूरी के लिए रखे जाने है।