फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University change MAT schedule.

HPU: मेट परीक्षा का शेडयूल बदला, पढ़ें कब होगी

Mon, 02 May 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 02 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
HP University change MAT schedule.
संस्थान की 120 सीटों के लिए होने वाली इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन अब 25 जून को किया जाएगा। - फोटो : Demo pic

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट स्कूल ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए तय मैनेजमेंट एप्टीट्यूट टेस्ट (मेट) के शेडयूल में बदलाव किया है। संस्थान की 120 सीटों के लिए होने वाली इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन अब 25 जून को किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा का परिणाम 7 जुलाई को घोषित किया जाएगा। इस छंटनी परीक्षा के परिणाम के आधार पर 18 जुलाई को जीडी और इंटरव्यू होगा। एचपीयू बिजनेस स्कूल के निदेशक प्रो. यशवंत गुप्ता ने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए दस जून तक प्रवेश फार्म भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन


120 सीटों में से 60 सामान्य सीटें सब्सिडाइज्ड होंगी, जबकि 60 सीटें स्वयं वित्त पोषित होंगी। आचार्य गुप्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रबंधन स्कूल 1971 से लेकर एमबीए की शिक्षा प्रदान कर रहा है और उत्तर क्षेत्र में अग्रणी संस्थान के रूप में उभरकर सामने आया है। इस संस्थान में विद्यावाचस्पति (पीएचडी) कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में उत्तर क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन स्कूल के रूप में विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग को श्रेष्ठ पुरस्कार से नवाजा गया है। फिलिपींस के एलपी विश्वविद्यालय से हाल ही में शैक्षणिक आदान-प्रदान के लिए इस विभाग की ओर से आचार्य सीएल चंदन के नेतृत्व में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस वर्ष लगभग 30 छात्रों को एक प्रतिष्ठित बैंक और एक बड़े उद्योग में प्लेसमेंट प्रदान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed