{"_id":"5728a82f4f1c1bff345cce71","slug":"hp-university-change-datesheet-for-ug-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी के 3 विषयों की डेटशीट बदली, ये हैं नया शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूजी के 3 विषयों की डेटशीट बदली, ये हैं नया शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 07 May 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
यूजी डिग्री कोर्स की बीकॉम, भूगोल और टूरिज्म विषयों की परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय ने यूजी डिग्री कोर्स की बीकॉम, भूगोल और टूरिज्म विषयों की परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की मंगलवार से शुरू हुई परीक्षा में बीए/बीएससी/बीकॉम दूसरे सेमेस्टर की टूरिज्म की पूर्व में निर्धारित मेजर/माइनर की टूरिज्म प्रोडक्ट्स की परीक्षा जो नौ मई को होनी थी।
विज्ञापन
अब 23 मई को सुबह के सत्र में नौ से बारह बजे तक होगी। चौथे सेमेस्टर की ज्योग्राफी के माइनर और मेजर की फिजिकल ज्योग्राफी ऑफ इंडिया की 31 मई को होने वाली परीक्षा 3 जून को दोपहर बाद दो से पांच बजे के सत्र में होगी।
विज्ञापन
वहीं, बीकॉम के मेजर विषय बिजनेस एन्वायर्नमेंट की सात मई को सुबह के सत्र में तय की गई परीक्षा अब सात मई को ही दो से पांच बजे के दोपहर बाद के सत्र में निर्धारित की गई है। छात्रों की सुविधा के लिए इन परीक्षाओं की बदली तिथि का ब्योरा विवि की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन