फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University change Bed enterance test schedule.

एचपीयू ने बदला बीएड प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल, देखें

Fri, 06 May 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 06 May 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
HP University change Bed enterance test schedule.
जो परीक्षा 29 मई को होनी तय थी, अब यह 16 जून को प्रदेश भर में स्थापित किए जाने वाले 15 परीक्षा केंद्रों में ली जाएगी। - फोटो : Demo pic

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने रूसा सीबीसीएस के यूजी डिग्री कोर्स की परीक्षाओं के कारण पीजी कक्षाओं में प्रवेश के साथ ही बीएड के दो वर्षीय डिग्री कोर्स को होने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथि और शेडयूल में भी बदलाव किया है।

विज्ञापन


पहले में जो परीक्षा 29 मई को होनी तय थी, अब यह 16 जून को प्रदेश भर में स्थापित किए जाने वाले 15 परीक्षा केंद्रों में ली जाएगी। 16 जून को ही एमएससी जियोग्राफी की प्रवेश परीक्षा भी तय की गई है, जो दोपहर बाद के सत्र में शिमला एचपीयू परिसर में होनी है।
विज्ञापन


विवि के प्रवेश परीक्षा सेल ने बीएड प्रवेश परीक्षा का संशोधित शेडयूल जारी कर दिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी का कहना है कि 16 जून को निर्धारित की गई बीएड प्रवेश परीक्षा और दोपहर बाद के सत्र में तय की एमएससी भूगोल की प्रवेश परीक्षा के लिए जो अभ्यर्थी दोनों में अपीयर होना चाहते हैं, वे दोनों के लिए परीक्षा केंद्र शिमला ही भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन-पत्र में शिमला परीक्षा केंद्र के बजाय दूसरे परीक्षा केंद्रों की आप्शन भरें, उन्हें अपने परीक्षा केंद्र को शिमला में करने के लिए समय रहते आवेदन करना होगा। परीक्षार्थियों को सहायक कुलसचिव प्रवेश परीक्षा सेल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आवेदन 20 मई 2016 तक जमा करवाने होंगे। इसी के आधार पर उनके परीक्षा केंद्र को बदलने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन की तिथि 20 मई तक बढ़ाई

HP University change Bed enterance test schedule.
बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को 12 मई से बढ़ाकर 20 मई तक कर दिया गया है।

बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि को 12 मई से बढ़ाकर 20  मई तक कर दिया गया है। परीक्षा की तिथि बदलने और संबंधित संशोधित शेड्यूल को विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रवेश परीक्षा सेल के दूरभाष नंबर 0177-2830891 तथा 0177-2833588 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये रहेंगे बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र
प्रदेश भर के परीक्षार्थियों के लिए विवि ने प्रदेश में 15 परीक्षा केंद्र स्थापित किए है। प्रवेश परीक्षा केंद्र अंब(ऊना), बिलासपुर, चंबा, धर्मशाला, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, नाहन, पालमपुर, रामपुर, शिमला, सुंदरनगर, सोलन और ऊना हैं

संशोधित शेड्यूल
ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि     20 मई
एडमिट कार्ड अपलोडिंग                      31 मई
प्रवेश परीक्षा तिथि                             16 जून(11 से 1 बजे )
वेबसाइट पर डिस्पले ऑनसर की          22 से 24 जून
प्रवेश परीक्षा परिणाम की संभावित तिथि  27 जून
संभावित मेरिट लिस्ट                       5 जुलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed