{"_id":"5718f3fe4f1c1ba06e8b474e","slug":"hp-university-announce-ug-examination-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू ने जारी की यूजी की फाइनल डेटशीट, देखें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू ने जारी की यूजी की फाइनल डेटशीट, देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
इन कोर्स की जारी की गई डेटशीट वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवाई गई है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू ने कॉलेजों में लागू सीबीसीएस (रूसा) यूजी डिग्री कोर्स सहित बीसीए, बीबीए और शास्त्री कोर्स की सेमेस्टर अंत की परीक्षाओं का फाइनल शेडयूल जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि शिक्षकों, छात्रों और प्रधानाचार्यों/संस्थान प्रमुखों से संभावित डेटशीट में बदलाव को आपत्तियां मांगे जाने और उसके मुताबिक बदलाव करने के बाद ही डेटशीट फाइनल की गई है।
विज्ञापन
इन कोर्स की जारी की गई डेटशीट वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवाई गई है। छात्र इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जारी किए गए शास्त्री परीक्षा के दूसरे चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षा शेडयूल के मुताबिक परीक्षाएं तीन मई से शुरू होंगी। बीसीए सीबीसीएस /रूसा के तहत चल रहे चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 मई से शुरू होंगी।
विज्ञापन
वहीं, बीबीए के दूसरे और चौथे सेमेस्टर (सीबीसीएस /रूसा) की परीक्षाएं सात मई से, वहीं यूजी डिग्री कोर्स बीए/बीएससी/बीकॉम (सीबीसीएस/रूसा) के दूसरे, चौथे, और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन मई से शुरू होंगी। जबकि बीएएलएलबी(आनर्स) दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर अंडर सीबीसीएस/रूसा की परीक्षाएं 18 मई से शुरू होंगी।
विज्ञापन