फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP university announce examination datesheet for UG classes.

एचपीयू ने जारी की यूजी परीक्षाओं की डेटशीट, यहां देखें

Thu, 07 Apr 2016 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 07 Apr 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
 HP university announce examination datesheet for UG classes.
एचपी यूनिवर्सिटी

एचपीयू ने यूजी सीबीसीएस (रूसा) की दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं की संभावित डेटशीट जारी कर दी है। बीए, बीकॉम और बीएससी सहित अन्य कोर्सों की डेटशीट के मुताबिक परीक्षाएं तीन मई से शुरू होंगी। ये मई में ही समाप्त होंगी।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने प्रदेश के सभी कॉलेज और संस्थान प्राचार्यों से अपील की है कि सेमेस्टर परीक्षाओं की डेटशीट को स्टडी करें। छात्र भी इस पर गौर करें और यदि किसी विषय में दो परीक्षाएं क्लैश हो रही हैं तो इसकी सूचना विवि को दें।
विज्ञापन


संभावित डेटशीट विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवाई गई है। प्राचार्य और शिक्षक इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकालें और इसे नोटिस बोर्ड पर छात्रों के लिए उपलब्ध करवाएं। कहा कि परीक्षा शेडयूल में किसी भी तरह के क्लैश या अन्य खामियां पाए जाने पर कॉलेज प्राचार्य की ई मेल से विवि की conduct.hpu@gmail.com पर इसकी सूचना 12 अप्रैल तक दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर तरह की आपत्तियों, शिकायतों और सुझावों पर विवि गौर करेगा। सुझाव और आपत्तियां आने के बाद डेटशीट में आवश्यक बदलाव कर इसे फाइनल रूप दिया जाएगा। उसके बाद डेटशीट में किसी तरह का बदलाव करना संभव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed