फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Technical university increase enterance test fees.

छात्रों को झटका, टेक्निकल विवि ने एंट्रेंस टेस्ट फीस बढ़ाई

Wed, 06 Apr 2016 08:44 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 06 Apr 2016 08:44 AM IST
विज्ञापन
 HP Technical university increase enterance test fees.
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एंट्रेंस फीस में 300 रुपये की वृद्धि कर दी है। - फोटो : Demo pic

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने अब (एचपीसीईटी-2016) कॉमन एंट्रेंस टेस्ट फीस में बढ़ोतरी कर दी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एंट्रेंस फीस में 300 रुपये की वृद्धि कर दी है। इससे पहले एंट्रेंस फीस के रूप में आरक्षित वर्ग के छात्रों से 1100 रुपये, जबकि सामान्य वर्ग के छात्रों से 1250 रुपये वसूले जाते थे।

विज्ञापन


बढ़ोतरी के बाद अब आरक्षित वर्ग को 1400 रुपये, जबकि सामान्य वर्ग के छात्रों को 1550 रुपये चुकाने होंगे। प्रदेश के 48 कालेजों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही एडमिशन होगी। यूनिवर्सिटी ने एंट्रेंस फीस बढ़ाने के निर्णय को लागू भी कर दिया है। प्रदेशभर के तकनीकी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही प्रवेश मिलता है।
विज्ञापन


इससे पहले टेक्निकल यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग, बी-फॉर्मेसी, एमबीए, एम-फार्मेसी और एमटेक की एडमिशन फीस बढ़ा चुकी है। वहीं इस साल जून से शुरू होने वाले सत्र से टेक्निकल यूनिवर्सिटी बढ़ाई गई एग्जामिनेशन फीस को लागू करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बीते दिन भारी विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षा शुल्क में 50 फीसदी की कटौती की बात कही है। लेकिन परीक्षा शुल्क में कटौती की अभी तक नोटिफिकेशन नहीं हुई है।

ये है परीक्षा और रिजल्ट का शेड्यूल

 HP Technical university increase enterance test fees.
टेक्निकल यूनिवर्सिटी 14 मई को सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रही है।

टेक्निकल यूनिवर्सिटी 14 मई को सामान्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रही है। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने प्रदेशभर में 14 और चंडीगढ़ में एक परीक्षा केंद्र स्थापित किया है।

प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि 1 मई 2016 निर्धारित की गई है। एम-फार्मेसी और एमटेक के लिए प्रवेश परीक्षा 15 मई को होगी। इन सभी प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम 31 मई को घोषित किया जाएगा।

एचपीसीईटी एग्जाम शुल्क में 300 रुपये की बढ़ोतरी की है। यूनिवर्सिटी ने वार्षिक परीक्षा शुल्क में 50 फीसदी की कटौती का निर्णय लिया है। शीघ्र ही इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी।-विनय कुमार, रजिस्ट्रार, हिप्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed