फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Technical University decrease fees after students protest.

छात्रों को बड़ी राहत, तकनीकी विवि ने घटाई फीस

Tue, 05 Apr 2016 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
 HP Technical University decrease fees after students protest.
फीस वृद्घि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

भारी विरोध के बाद टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने परीक्षा शुल्क में कटौती का निर्णय लिया है। परीक्षा शुल्क में 50 फीसदी की कटौती की जाएगी। रि-अपीयर पर प्रति सेमेस्टर की बजाय प्रति पेपर 500 रुपये शुल्क देना होगा। पहले प्रति सेमेस्टर 3000 रुपये शुल्क था।

विज्ञापन


एक ही पेपर में रि-अपीयर वालों को भी 3000 रुपये शुल्क देना पड़ता था। अब इस निर्णय से बड़ी राहत मिली है। सोमवार को प्रदेश के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर के कुलपति प्रो. आरएल शर्मा से मिले और फीस बढ़ोतरी का निर्णय वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


इनमें राहुल, अंकुश, अंशुल, आकाश, हाकम, नवीन, सृष्टि, प्रियंका और प्रीति शामिल रहे। मार्च में टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने वार्षिक परीक्षा शुल्क में भारी बढ़ोतरी की थी। इससे इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट करने वाले छात्र परेशान हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई थी इतनी फीस, परेशान थे छात्र

 HP Technical University decrease fees after students protest.
विवि ने प्रति सेमेस्टर परीक्षा शुल्क में 500 रुपये, जबकि परीक्षा केंद्र के लिए 10 हजार और 5 हजार की बढ़ोतरी की थी। - फोटो : Demo pic

विवि ने प्रति सेमेस्टर परीक्षा शुल्क में 500 रुपये, जबकि परीक्षा केंद्र के लिए 10 हजार और 5 हजार की बढ़ोतरी की थी। फाइनेंस कमेटी में मंजूरी के बाद बोर्ड ऑफ गवर्नर की बैठक में नए परीक्षा शुल्क के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी।

तकनीकी कॉलेजों में छात्रों से प्रति सेमेस्टर 2000 रुपये शुल्क वसूलने की तैयारी थी। पहले प्रति सेमेस्टर परीक्षा शुल्क 1500 रुपये था। हालांकि,  प्राइवेट कॉलेजों को हर वर्ष अपने यहां परीक्षा केंद्र स्थापित करने के लिए 40 हजार खर्च करने पड़ेंगे।

अपना परीक्षा केंद्र न होने पर संबंधित कॉलेज के छात्रों को दूसरे कॉलेजों में परीक्षा देनी पड़ेगी। विवि के फीस बढ़ाने से टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर से बीटेक, बी-फार्मेसी, एमबीए, एमटेक, एम-फार्मा करने वाले छात्र परेशान थे। परीक्षा शुल्क बढ़ने से प्रदेश के 45 से अधिक कालेजों में पढने वाले छात्रों पर वित्तीय बोझ पड़ गया था।

फीस वृद्धि के विरोध में विभिन्न कॉलेजों के छात्र सोमवार को कुलपति से मिले। इसके बाद परीक्षा शुल्क में पचास फीसदी की कटौती का निर्णय लिया गया है। शीघ्र इसकी नोटिफिकेशन जारी होगी।- प्रो. वीपी पटियाल, परीक्षा नियंत्रक, टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed