{"_id":"573737384f1c1bb36b91a47e","slug":"hp-technical-university-conducted-hpcet-2016","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर, फार्मासिस्ट बनने को पांच हजार ने दिया एंट्रेंस टेस्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इंजीनियर, फार्मासिस्ट बनने को पांच हजार ने दिया एंट्रेंस टेस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 15 May 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देकर लौटते अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी-12016) का आयोजन किया। सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक प्रवेश परीक्षा का संचालन किया गया। प्रदेश के तेरह परीक्षा केंद्रों पर हजारों की संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इंजीनियर और फार्मासिस्ट बनने को लेकर युवाओं में खासा जुनून दिखा।
विज्ञापन
सुबह दस बजे से करीब एक घंटा पहले ही अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। वहीं, यूनिवर्सिटी ने भी नकल को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर विश्वविद्यालय का एक को-ऑर्डिनेटर मौजूद रहा।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ने पंद्रह दिन के भीतर 31 मई से पहले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का परीक्षा परिणाम घोषित करने का दावा किया है, ताकि विद्यार्थियों की समय रहते काउंसलिंग और महाविद्यालयों में एडमिशन हो सके। वर्तमान में प्रदेश में टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के अधीन 43 से अधिक महाविद्यालय चल रहे हैं। जहां पर विद्यार्थी बीटेक, एमटेक, बी-फार्मेसी, एम-फार्मेसी, एमबीए, एमसीए आदि कोर्स कर रहे हैं।
विज्ञापन
एचपीटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने बताया कि प्रदेश के 13 परीक्षा केंद्रों पर एचपीसीईटी का आयोजन किया गया। सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे और यूनिवर्सिटी के एक-एक को-ऑर्डिनेटर तैनात था। 31 मई से पहले परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा, ताकि समय पर बच्चों को प्रवेश मिल सके।