{"_id":"5733312b4f1c1b8039919848","slug":"hp-technical-education-board-changed-pet-and-leet-exam-dates","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैट और लीट की तिथियों में बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पैट और लीट की तिथियों में बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 12 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड से जारी नए शेड्यूल के अनुसार अब पैट की परीक्षा 15 मई की बजाए अब 22 मई को होगी
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के तहत पैट (पालीटेक्निकल एडमिशन टेस्ट) और लीट (लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट) की तिथियों में फेरबदल किया गया है। बोर्ड से जारी नए शेड्यूल के अनुसार अब पैट की परीक्षा 15 मई की बजाए अब 22 मई को होगी, जबकि लीट 22 की बजाए 29 मई को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होगा।
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इन दोनों परीक्षाओं को आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि चालान के साथ 3 मई और ऑनलाइन फीस के साथ पांच मई को निर्धारित की थी। बाद में बच्चों के अभिभावकों की डिमांड पर इन तिथियों को आगे खिसकाकर पैट के लिए छह मई चालान के साथ और नौ मई ऑनलाइन फीस के साथ आवेदन करने का समय दिया गया।
विज्ञापन
वहीं लीट के लिए 11 मई चालान और 14 मई को ऑनलाइन फीस के साथ आवेदन करने की तिथि नए शेड्यूल के अनुसार निर्धारित की गई है। पैट के लिए प्रदेश भर से करीब साढ़े सात हजार आवेदन बोर्ड को मिले हैं, जबकि अढ़ाई हजार के करीब अभ्यर्थी अब तक लीट के लिए आवेदन कर चुके हैं। उधर, तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि पैट और लीट की तिथियों में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
मेल भेजकर करवाएं फीस कन्फर्म
तकनीकी शिक्षा बोर्ड से परीक्षाओं के लिए फार्म भरने के बाद अभी फीस कन्फर्म न होने पर बोर्ड को hptechboard@gmail.com पर सूचना उपलब्ध करवा सकते हैं। वहीं किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9816613188, 9816601183, 9816600653 और 9816613189 पर संपर्क कर सकते हैं।