{"_id":"573951384f1c1b6c17ac78a0","slug":"hp-set-exam-on-24-july-2016","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में इस दिन 17 हजार अभ्यर्थी देंगे सेट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रदेश में इस दिन 17 हजार अभ्यर्थी देंगे सेट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 16 May 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
17 हजार अभ्यर्थी स्टेट इलिजिबलिटी टेस्ट देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टेट इलिजिबलिटी टेस्ट (सेट) की तारीख तय कर दी है। ये परीक्षा 24 जुलाई को होगी और इसे 17 हजार अभ्यर्थी देंगे। 19 विषयों के लिए ये टेस्ट शिमला, सोलन, मंडी और कांगड़ा में लगभग 50 केंद्रों में होगा। ये परीक्षा विश्वविद्यालय-कॉलेजों में सहायक आचार्यों की भर्ती योग्यता के लिए होने जा रही है।
विज्ञापन
आयोग में सेट परीक्षा के सदस्य सचिव त्रिलोक सिंह चौहान ने इसकी पुष्टि की है। इस परीक्षा के लिए 17 दिसंबर 2015 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। ये आवेदन केमिकल साइंसेज, अंग्रेजी, लाइफ साइंसेज, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गणित, संगीत, फिजिकल साइंसेज, फिजिकल एजूकेशन, समाजशास्त्र, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, कंप्यूटर साइंसेज, पर्यटन प्रबंधन और जनसंचार एवं पत्रकारिता विषयों के लिए मांगे गए थे।
विज्ञापन
350 अंकों के तीन पेपर होंगे
इस परीक्षा में 350 अंकों के तीन पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप ही होंगे। पहला पेपर सवेरे 10 से 11:15 के बीच होगा। ये रिसर्च एंड टीचर्स एप्टीट्यूड का होगा। इसमें 60 प्रश्न होंगे। इनमें से 50 ही करने होंगे। दूसरा पेपर इसके बाद 11:30 से 12:45 बजे के बीच होगा।
विज्ञापन
ये चुने गए विषय का होगा। ये भी 100 अंकों का होगा। इसमें 50 प्रश्न होंगे और ये सभी अनिवार्य होंगे। तीसरा पेपर 2:30 से 5:00 बजे के बीच 150 अंकों का होगा। ये भी संबंधित विषय का होगा। इसमें 75 सवाल होंगे और ये सभी भी अनिवार्य तौर पर हल करने होंगे।
सहायक आचार्य के तौर पर योग्यता हासिल करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को पहले पेपर में 40, दूसरे में भी 40 और तीसरे में 75 अंक लेने होंगे। इसी तरह से आरक्षित वर्गों को पहले पेपर में 35, दूसरे में भी 35 और तीसरे में 60 अंक ही लेने होंगे।