फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt approved first basketball girls hostel at mandi

यहां खुलेगा प्रदेश का पहला बास्केटबॉल कन्या छात्रावास, सरकार ने दी मंजूरी

Fri, 29 Jun 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी) Updated Fri, 29 Jun 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
hp govt approved first basketball girls hostel at mandi

पिछले 6 माह से लटके प्रदेश के पहले बास्केटबॉल कन्या छात्रावास को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। छात्रावास को मंजूरी मिलने पर समूचे सरकाघाट और धर्मपुर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व सरकार के फैसले पर मुहर लगाते हुए कैबिनेट की बैठक में सरकाघाट बास्केटबॉल गर्ल्स होस्टल को न सिर्फ  मंजूरी प्रदान कर दी है, बल्कि कोच के अलावा अन्य पदों जैसे कुक, हेल्पर और सफाई कर्मचारी को आउटसोर्स से भरने की भी मंजूरी प्रदान कर दी है। 
विज्ञापन


इस बारे में शिक्षा सचिव ने निदेशक शिक्षा को 26 जून को बाकायदा पत्र लिखकर आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। सरकार ने 2018-19 सत्र से इसे चलाने का आदेश भी जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रावास में मिलेंगी ये सुविधाएं

hp govt approved first basketball girls hostel at mandi

छात्रावास में वार्डन और कोच रूम तैयार हो चुका है और पांच टायलेट का निर्माण कार्य जारी है। छात्रावास को विधिवत मंजूरी मिलने बाद अब प्रदेशभर की करीब 20 छात्राओं का चयन किया जाएगा, जिनकी शिक्षा, रहने-खाने सहित प्रशिक्षण का तमाम खर्च शिक्षा विभाग उठाएगा। 

गौरतलब है कि बास्केटबॉल गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाने की मांग पिछले 7 दशकों से चली आ रही थी। इसे 15 मई 2017 को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंजूरी दी थी और 27 अगस्त 2017 को इसका शिलान्यास भी किया था।

लेकिन अब जयराम सरकार ने इसे पूरी तरह से मंजूरी देकर इस शीघ्र चलाने के निर्देश दे दिए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार का आभार जताया है।

उधर, सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकाघाट को बास्केटबाल कन्या छात्रावास की बड़ी सौगात दी है। इसका फायदा प्रदेश के खिलाड़ियों को मिलेगा। सरकाघाट की जनता मुख्यमंत्री की आभारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed