{"_id":"5717a4964f1c1b61428b46a7","slug":"hp-central-university-admission-starts-from-7th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"CU में सात मई से शुरू होंगे दाखिले, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
CU में सात मई से शुरू होंगे दाखिले, ऐसे करें आवेदन
पंकेश शर्मा/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 21 Apr 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
सात मई से छह जून तक एडमिशन फार्म सहित प्रोस्पेक्ट्स डाउनलोड कर सकते हैं।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के शाहपुर स्थित छतड़ी में केंद्रीय विश्वविद्यालय के अस्थायी भवन में वर्ष 2016-2017 के लिए दाखिले सात मई से शुरू होंगे। अभ्यर्थी केंद्रीय विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.cuhimachal.ac.in पर सात मई से छह जून तक एडमिशन फार्म सहित प्रोस्पेक्ट्स डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा केंद्रीय विवि की वेबसाइट पर छह जून तक आवेदन किया जा सकता है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र में फिलहाल यूजी और पीजी कोर्सों में कुल 30-30 सीटें रखी गई हैं। वहीं, यूजीसी दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के तहत नए कोर्स बीवोक यानी बैचलर ऑफ वोकेशनल एजूकेशन में 48 सीटें उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
इसमें मास कम्युनिकेशन और फाइनेंशियल एंड मार्केटिंग सर्विसेज कोर्स शामिल हैं। विश्वविद्यालय के यूजी कोर्सों और बीवोक के लिए महज जमा दो अंकों के आधार पर प्रवेश मिलेगा। पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए एफईएटी प्रवेश परीक्षा 26 जून को होने की संभावना है। सभी कोर्सों की कक्षाएं पहली अगस्त से चलेंगी।
विज्ञापन
यूजी और पीजी स्तर पर संस्कृत में कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों से सीयू प्रबंधन ट्यूशन फीस नहीं लेगा। आवेदकों को छह जून तक आफलाइन या आनलाइन मोड से आवेदन करना होगा। रिसर्च डिग्री और एमफिल विषय कोर्सों को अलग से बाद में आवेदन मांगे जाएंगे। केंद्रीय विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव शर्मा ने दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की पुष्टि की है।