{"_id":"56de511f4f1c1b552d8b456a","slug":"hp-board-will-announce-10th-and-12th-result-very-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए कब निकलेगा दसवीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पढ़िए कब निकलेगा दसवीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 08 Mar 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड वार्षिक परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित कर देगा।
- फोटो : -
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड जमा दो के सवा एक लाख विद्यार्थियों का वार्षिक परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित कर देगा। मई माह के पहले सप्ताह में मैट्रिक की वार्षिक परीक्षाओं में बैठे सवा दो लाख छात्रों के नतीजे घोषित होंगे।
विज्ञापन
बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम एक माह में घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिससे बच्चों को सुविधा मिल सके। इसके लिए बोर्ड की कसरत जारी है। बोर्ड वार्षिक परीक्षाओं में जमा दो के परिणाम अप्रैल में घोषित होने से बच्चों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
इससे न केवल बच्चे भविष्य के लिए अच्छा प्लान कर सकेंगे, बल्कि बाहरी राज्यों के विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए भी आसानी होगी। आमतौर पर बोर्ड के परिणाम मई और जून में आने से बाहरी राज्यों के विवि में प्रवेश की तिथि खत्म हो चुकी होती थी। इससे प्रदेश के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए एकमात्र हिमाचल के विवि ही बचते थे।
विज्ञापन
चार लाख परीक्षार्थियों को होगा लाभ
चार लाख परीक्षार्थियों को इसका लाभ होने वाला है।
अब जब बोर्ड अप्रैल में ही बच्चों को परिणाम दे देगा तो ऐसे में वे किसी भी विवि में आसानी से दाखिला ले सकेंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने के लिए एक माह का लक्ष्य निर्धारित किया है।
चार लाख परीक्षार्थियों को होगा लाभ
बोर्ड जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं में एक लाख सात हजार रेगुलर, जबकि 16 हजार बच्चे एसओएस के माध्यम से परीक्षा दे रहे हैं। मैट्रिक में दो लाख 24 हजार रेगुलर और एसओएस में 10000 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। इसके अलावा 800 स्टूडेंट्स एसओएस के माध्यम से मैट्रिक की परीक्षा में बैठे हैं। समय पर परिणाम मिलने से चार लाख के करीब विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
चार लाख परीक्षार्थियों को होगा लाभ
बोर्ड जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं में एक लाख सात हजार रेगुलर, जबकि 16 हजार बच्चे एसओएस के माध्यम से परीक्षा दे रहे हैं। मैट्रिक में दो लाख 24 हजार रेगुलर और एसओएस में 10000 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। इसके अलावा 800 स्टूडेंट्स एसओएस के माध्यम से मैट्रिक की परीक्षा में बैठे हैं। समय पर परिणाम मिलने से चार लाख के करीब विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।