{"_id":"592055134f1c1b8523f23a0f","slug":"hp-board-scholarship-apply-till-6th-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपी बोर्ड देगा 10वीं, 12वीं के टॉपरों को स्कॉलरशिप, जल्द करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपी बोर्ड देगा 10वीं, 12वीं के टॉपरों को स्कॉलरशिप, जल्द करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 21 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च-2016 में ली गई जमा दो परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले साइंस ग्रुप के 100 छात्रों, आर्ट्स व कामर्स के 100 छात्रों और दसवीं कक्षा के 400 छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करेगा।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव डा. विशाल शर्मा ने बताया कि जो छात्र इस छात्रवृत्ति के लिए 20 फरवरी 2017 तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके हैं, वे अब 23 मई से छह जून तक बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
पात्र छात्रों की संशोधित मेरिट लिस्ट व सहमति पत्र बोर्ड वेबसाइट के स्टूडेंट कार्नर के मेरिट एवं स्कालरशिप लिंक पर उपलब्ध हैं। पात्र छात्र इन्हें वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने शिक्षण संस्थानों से सत्यापित करवाकर उन्हें वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद इसकी मूल कॉपी पंजीकृत डाक से बोर्ड कार्यालय को भेज सकते हैं।
विज्ञापन