फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Board plus two result, govt schools tops in arts.

आर्ट्स में सरकारी तो साइंस में प्राइवेट स्कूलों का दबदबा

Tue, 26 Apr 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 26 Apr 2016 12:10 PM IST
विज्ञापन
HP Board plus two result, govt schools tops in arts.
तीनों संकायों की मेरिट लिस्ट में 46 विद्यार्थी आए। इन मेरिट लिस्टों में से 23 निजी और 23 छात्र सरकारी स्कूलों से आए। - फोटो : Demo pic

शिक्षा बोर्ड की जमा दो की वाणिज्य, कला और विज्ञान संकाय की टॉप टेन लिस्ट में निजी और सरकारी स्कूल बराबरी पर छूटे। तीनों संकायों की मेरिट लिस्ट में 46 विद्यार्थी आए। इन मेरिट लिस्टों में से 23 निजी और 23 छात्र सरकारी स्कूलों से आए। साइंस की टाप टेन लिस्ट में निजी स्कूलों का दबदबा रहा। इसमें 14  छात्र निजी और 5 सरकारी स्कूलों के शामिल रहे।

विज्ञापन


आट्र्स की मेरिट लिस्ट में सिर्फ सरकारी स्कूलों का दबदबा रहा। इसी टॉप टेन मेरिट लिस्ट में सभी 14 छात्र सरकारी स्कूलों के शामिल रहे। कॉमर्स संकाय की मेरिट लिस्ट में भी निजी स्कूलों का दबदबा रहा। मेरिट लिस्ट में नौ छात्र निजी स्कूलों के हैं। जबकि चार छात्र सरकारी स्कूलों से हैं।
विज्ञापन


आट्र्स की टॉप थ्री मेरिट लिस्ट में लड़कों का जलबा रहा। शीर्ष तीनों रैंक पर लड़के छा गए। साइंस का टापर भी लड़का रहा। कामर्स की टापर लड़की रही।   कला, वाणिज्य और साइंस की मेरिट लिस्ट में मंडी और कांगड़ा जिला टॉप पर रहे। मंडी और कांगड़ा से तीनों संकायों में नौ-नौ छात्र टॉप टेन मेरिट लिस्ट में रहे। दूसरे नंबर पर हमीरपुर जिला रहा। इसके 7 छात्र मेरिट लिस्टों में छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे नंबर पर सिरमौर और बिलासपुर रहे। दोनों जिलों से 5-5 छात्र मेरिट लिस्टों में आए। लाहौल और किन्नौर जिले मेरिट लिस्ट की सूची में खाता नहीं खोल पाए। जबकि, कुल्लू से सिर्फ एक छात्र टाप टेन की मेरिट लिस्ट में आया। चंबा से चार, सोलन से दो, शिमला से तीन, ऊना से दो छात्र टॉप टेन मेरिट लिस्टों में रहे।


धर्मशाला के दयानंद मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल की तमन्ना कौशल ने कामर्स में टॉप किया है। तमन्ना ने 500 में से 482 अंक हासिल किए। टॉप करने के बाद परिवार संग मिठाइयां बांटकर उन्होंने सफलता का जश्न मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed