फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP board give another chance to students to give their exams.

मार्च में परीक्षा नहीं दे पाए छात्रों को एक और मौका

Fri, 08 Apr 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 08 Apr 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
 HP board give another chance to students to give their exams.
बोर्ड प्रदेश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 19 और 20 अप्रैल को परीक्षा लेगा।

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च माह में हुई वार्षिक परीक्षाओं में किन्हीं कारणों से उपस्थित नहीं हो सके सैकड़ों छात्रों को मौका दिया है। करीब 5 से 6 सौ विद्यार्थियों की विशेष रूप से परीक्षा ली जाएगी। बोर्ड प्रदेश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 19 और 20 अप्रैल को परीक्षा लेगा।

विज्ञापन


सूचना के अनुसार बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के प्रवेश फॉर्म भरते समय कई छात्र परीक्षा कोड गलत भरने के साथ कई अन्य कारणों से वार्षिक परीक्षा नहीं दे सके थे। अभिभावकों ने बोर्ड से दोबारा परीक्षा लेने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों और अभिभावकों की मांग पर बोर्ड 19 और 20 अप्रैल को ऐसे छात्रों की परीक्षा लेगा। उधर, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि उक्त निर्धारित तिथि को पौने नौ से एक बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन परीक्षा केंद्रों में ली जाएगी परीक्षा
कांगड़ा वैली स्कूल शीलाचौक के जमा दो के छात्रों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 19 और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन की 20 अप्रैल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी में परीक्षा होगी। 19 अप्रैल को मैट्रिक के आईटीसीएस विषय की जेआरएम पब्लिक स्कूल ढलियारा के छात्रों की परीक्षा रावमापा ढलियारा में होगी। दीप ज्योति पब्लिक स्कूल कुरसां की रावमापा (छात्रा) इंदौरा में होगी।


इसी विषय कांगड़ा जिले के रावमापा गुगलाड़, रावमापा कैरवां, रावमापा महादेव और रावमापा (छात्र) नगरोटा बगवां के छात्रों की परीक्षा इन्हीं स्कूलों में होगी। कुल्लू के रावमापा घोशल (भनाग), रावमापा पुलाली और रावमापा गरसा, रावमापा बिझड़ी (हमीरपुर), शिमला के रावमापा पांगली, रावमापा कियारा, बालूगंज और किन्नौर जिला के रावमापा चांगू और रावमापा लियो स्कूल में परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed