प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया टेट का रिजल्ट, देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेबीटी, शास्त्री, भाषा अध्यापक, टीजीटी नॉन मेडिकल, टीजीटी मेडिकल और टीजीटी आर्ट्स की शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश स्तर पर स्थापित केंद्रों में टेट लिया गया था।
बोर्ड के सचिव डा. विशाल शर्मा ने कहा कि जेबीटी टेट के लिए 8390 ने आवेदन किया था। इनमें 7775 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 4778 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इसका परीक्षा परिणाम 61.45 प्रतिशत रहा है। शास्त्री टेट को 5110 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
इसमें 4650 अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा दी। इनमें 2351 अभ्यर्थी पास हुए। इसका परीक्षा परिणाम 50.56 प्रतिशत रहा। टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए 9545 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 8368 अभ्यर्थी अपीयर हुए। इनमें 3043 अभ्यर्थी पास हुए।
इस वेबसाइट पर देखें अपना रिजल्ट
इसका रिजल्ट 36.36 प्रतिशत रहा है। भाषा अध्यापक के लिए 7025 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 6086 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 2215 पास हुए। 36.40 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। टीजीटी आर्ट्स में 38247 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 34546 अभ्यर्थी अपीयर हुए।
इनमें 2129 अभ्यर्थी पास हुए हैं। 6.16 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। टीजीटी मेडिकल टेट के लिए 5614 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इसमें 4993 अभ्यर्थी पास हुए। 461 अभ्यर्थी पास हुए। इसका 9.23 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। अभ्यर्थी परीक्षा परिणाम को www.hpbose पर भी देख सकते हैं।