फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Board declare SOS plus two exam result.

एचपी बोर्ड ने घोषित किया एसओएस का परिणाम, देखें

Sat, 30 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 30 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
HP Board declare SOS plus two exam result.
स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने बताया कि इस बार एसओएस जमा दो का परीक्षा परिणाम 36.11 फीसदी रहा है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के तहत ली गई जमा दो की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में कुल 15848 परीक्षार्थी बैठे थे, जबकि इसमें से 5722 परीक्षार्थी ही पास हुए हैं। शेष 8413 परीक्षार्थी री-अपीयर हैं।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने बताया कि इस बार एसओएस जमा दो का परीक्षा परिणाम 36.11 फीसदी रहा है। परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए अपने स्टडी सेंटर के माध्यम से 16 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


पुनर्मूल्यांकन के लिए 400 रुपये प्रति विषय और पुनर्निरीक्षण के लिए 300 रुपये प्रति विषय हिसाब से शुल्क रखा गया है। वहीं जिन अभ्यर्थियों को री-अपीयर घोषित किया है, वे एक माह के अंदर बिना विलंब शुल्क के 150 रुपये फीस के साथ 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि 200 रुपये प्रति विषय विलंब शुल्क के साथ 15 जून तक आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed