{"_id":"5739b6f24f1c1bc54aac732a","slug":"hp-board-announce-sos-10th-class-result","type":"story","status":"publish","title_hn":" SOS: दसवीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें यहां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
SOS: दसवीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम घोषित, देखें यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 17 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
3878 परीक्षार्थी पास हुए हैं, जबकि 4887 परीक्षार्थियों की री-अपीयर आई है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य मुक्त विद्यालय के तहत मार्च-2016 में ली दसवीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में प्रदेश भर से कुल 9570 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे। इसमें 3878 परीक्षार्थी पास हुए हैं, जबकि 4887 परीक्षार्थियों की री-अपीयर आई है।
विज्ञापन
वहीं, 11 परीक्षार्थी फेल घोषित किए गए हैं। एसओएस की मैट्रिक परीक्षा का परिणाम 40.52 फीसदी रहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थी किसी भी विषय की उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन के लिए 400 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए 300 रुपये प्रति विषय फीस के साथ 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं री-अपीयर और श्रेणी सुधार की परीक्षा के लिए 15 जून तक 150 रुपये बिना विलंब शुल्क और 30 जून तक विलंब शुल्क 200 रुपये के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन ही होंगे। एसओएस मैट्रिक का परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर उपलब्ध है।
विज्ञापन