फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Agriculture University Enterance Test on 4th June.

इस तारीख को 30 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा लेगा कृषि विश्वविद्यालय

Tue, 25 Apr 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Tue, 25 Apr 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
HP Agriculture University Enterance Test on 4th June.

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में बीवीएससी, एएच और बीएससी कृषि (ऑनर्स) की प्रवेश परीक्षा 4 जून को ही होगी। इसे बदलने के लिए कुछ आवेदन आए थे, लेकिन यह परीक्षा चार जून को ही होगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की इस तिथि को बदलने के लिए कुछ आवेदन मिले हैं।

विज्ञापन


भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नीट), एआईईईई और कुछ अन्य विषय संबंधी प्रवेश परीक्षाओं की तिथियों को ध्यान में रखते हुए चार जून को विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के लिए उच्च स्तर पर गहन मंथन करके निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


यह परीक्षा प्रदेश भर में 30 केंद्रों में आयोजित की जानी है। इसलिए केंद्रों की उपलब्धता को भी देखा गया है। इसका विवरण विश्वविद्यालय सूचना विवरणिका और प्रास्पेक्टस में भी दर्शाया जा चुका है। कुलसचिव शर्मा ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, कुलपति ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों और अधिकारियों को कहा है कि वे भी अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करें, ताकि निर्धारित तिथि चार जून को अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed