फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   how to come in jee advance merit.

जेईई-एडवांस की मेरिट में आने के लिए जरूरी है ये

Fri, 29 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
how to come in jee advance merit.
जेईई मेन - फोटो : logo

जेईई मेन पास करने के बाद अब एडवांस परीक्षा में छात्रों के सामने अंकों की बाध्यता भी एक चुनौती है। जेईई मेन से इतर अब छात्र को न केवल विषयवार अंक लाने होंगे बल्कि कुल कम से कम 35 प्रतिशत अंक लाने भी अनिवार्य होंगे। इससे कम अंक आने पर आईआईटी की कॉमन मेरिट लिस्ट में ही शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। शुक्रवार से जेईई एडवांस की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


जेईई एडवांस में सामान्य अभ्यर्थी को प्रत्येक विषय में कम से कम दस प्रतिशत अंक लाने होंगे और कुल योग 35 प्रतिशत अनिवार्य हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय में कम से कम नौ प्रतिशत और कुल योग 31.5 प्रतिशत लाना होगा।
विज्ञापन


तैयार होगी कॉमन मेरिट लिस्ट
एससी व एसटी अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय में पांच प्रतिशत व कुल योग 17.5 प्रतिशत लाना अनिवार्य है। तीनों श्रेणियों के विकलांग अभ्यर्थियों को प्रत्येक विषय में पांच प्रतिशत और कुल 17.5 प्रतिशत अंक लाने होंगे। इस योग के आधार पर आईआईटी की ओर से कॉमन मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरिट में आने वाले छात्रों को ही आईआईटी में दाखिले के लिए मौका मिलेगा। शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिन अभ्यर्थियों ने जेईई मेंस से शीर्ष दो लाख में जगह बना ली है, वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।


ये है स्पेश्लिस्ट की राय
जेईई एडवांस में दो पेपर होंगे। दोनों ही पेपर में फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स के सवाल पूछे जाएंगे। पेपर 1 और पेपर 2 के फिजिक्स को मिलाकर एक माना जाएगा। इसी प्रकार अन्य विषयों को भी एक माना जाएगा। अभ्यर्थियों को इसी हिसाब से तैयार रहने की जरूरत है। 
-विपिन बलूनी, एमडी, बलूनी क्लासेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed