फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   how to be tension free during exam

ये तरीके अपनाएं और परीक्षाओं में रहें तनावमुक्त

Sun, 06 Mar 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 06 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
how to be tension free during exam

परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को तनाव से बचाने और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओल्ड फरीदाबाद में परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


शिविर सेंट जॉन एंबुलेंस बिग्रेड, जूनियर रेडक्रॉस और राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता प्राचार्या संदेश सोलंकी ने की। विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता रवींद्र कुमार मनचंदा ने बोर्ड परीक्षाओं की तनावमुक्त तैयारी के लिए विद्यार्थियों को परामर्श दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को तनाव न लेकर आत्मविश्वास से परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। पढ़ाई के दौरान बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें, जिससे आलस नहीं आता और रोचकता बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ध्यान केंद्रित करने के लिए सवेरे जल्दी उठकर कुछ समय के लिए प्राणायाम अवश्य करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप सभी ऊर्जावान हैं, सभी में इस ऊर्जा का सदुपयोग करने की अपार क्षमता है।

परीक्षा के दौरान धैर्य और हौसला बनाए रखें, जीवन में अर्जुन की तरह चिड़िया की आंख यानी लक्ष्य निर्धारित करें और इसके लिए निरंतर प्रयासरत रहें।

प्राचार्या संदेश सोलंकी ने छात्रों से कहा कि जीवन में आगे बढ़ते रहने व उच्चतम पदों पर आसीन होने के लिए और प्रयास करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी रूप किशोर शर्मा व डॉ. रुद्र दत्त शर्मा ने भी छात्रों को कहावतों के जरिये प्रेरित किया।


उन्होंने कहा कि जो डर गया वह मर गया, जो डट गया वो सुपरहिट हो गया। परीक्षा से न घबराएं, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। इस दौरान राजेश गुप्ता, अशोक त्यागी, डॉ. बिजेंद्र सिंह कसाना और उदयबीर सिंह गिल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed