फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   holi celebration at panjab university campus

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में युवाओं ने जमकर खेली होली

Fri, 25 Mar 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Mar 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
holi celebration at panjab university campus
पीयू में होली - फोटो : amar ujala

होली पर वीरवार को पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में युवाओं ने जमकर होली खेली। पूरा कैंपस दिन भर गुलाल और रंगों के साथ अंडों का उपयोग किया। सुबह से ही पीयू हॉस्टलर दोस्तों की टोली बनाकर होली का जश्न मनाने निकल पड़े।

विज्ञापन


पीयू के सभी हॉस्टल में होली के जश्न के लिए अलग इंतजाम किए गए थे। पीयू गर्ल्स हॉस्टल में भी लड़कियों ने म्यूजिक पर जमकर रंग उड़ाया और होली खेली। होली पर हुड़दंग रोकने के लिए पीयू प्रशासन ने काफी सख्ती की थी। सुबह से ही पीयू के गेट नंबर 1 और 3 को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


गेट नंबर दो से एंट्री करने वाले युवाओं का आईकार्ड चैक कर ही अंदर जाने दिया गया। पीयू सिक्योरिटी ने कैंपस में 4-5 जगह बैरिकेड लगाए थे। गर्ल्स हॉस्टल की तरफ गेड़ी रूट को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर डॉ. जितेंद्र ग्रोवर ने बताया कि कई आउटसाइडर को बाहर भी निकाला गया। हॉस्टलर ने पीयू स्टूडेंट सेंटर और गांधी भवन के पास भी दोस्तों पर जमकर रंग डाले और होली मनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed