फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachali Non-teaching employees federation dissolved

गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ दोफाड़, शिमला में बनी नई कार्यकारिणी

Sat, 19 May 2018 08:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 19 May 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
himachali Non-teaching employees federation dissolved

हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ राज्य अध्यक्ष पद को लेकर दोफाड़ हो गया है। वीरवार को सुंदरनगर में चुनी महासंघ की कार्यकारिणी शुक्रवार को शिमला में हुई महासंघ की आम सभा में भंग कर दी गई। 

विज्ञापन


महासंघ के दस जिलों के प्रधानों और महासचिवों की मौजूदगी में निदेशालय इकाई के प्रधान अश्वनी ठाकुर को प्रदेश महासंघ का नया अध्यक्ष चुना गया। 

विनोद चौहान को महासचिव, कमल ठाकुर को कोषाध्यक्ष और दयानंद को अतिरिक्त महासचिव चुना गया। महासंघ दोफाड़ होने के बाद अब दोनों गुट एक-दूसरे की कार्यकारिणी को असंवैधानिक करार दे रहे हैं।
विज्ञापन


 दो दिनों के दौरान हुए इस घटनाक्रम से गैर शिक्षकों के बीच राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार को राजधानी शिमला में गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की आम सभा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दस जिलों के प्रधान-महासचिव सहित अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

himachali Non-teaching employees federation dissolved

इसमें किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर अन्य दस जिलों के प्रधान-महासचिव सहित अन्य पदाधिकारी, निदेशालय के कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर और महासचिव मुनीष गुलेरिया के खिलाफ अविश्वास लाकर दोनों को पद से हटा दिया गया।

वीरवार को सुंदरनगर में चुनी गई नई कार्यकारिणी, जिसमें रविंद्र मेहता को अध्यक्ष चुना गया, को भी रद्द कर दिया। कहा गया कि त्रिलोक ठाकुर और मुनीष गुलेरिया को उनकी संगठन के प्रति निष्क्रियता के चलते हटाया जाना जरूरी है।

सुंदरनगर में चंद कर्मचारियों की ओर से नई कार्यकारिणी बनाने का आरोप लगाया और कार्यकारिणी को भंग कर दिया। आम सभा में अश्वनी ठाकुर को महासंघ का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया।

इसे सर्वसम्मति से मंजूर किया। इस अवसर पर श्रमिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुरेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने महासंघ के समानांतर गुट से मुख्य धारा में लौटने की अपील की।

सुंदरनगर में हारे हुए कर्मियों ने बनाई कार्यकारिणी : अश्वनी

himachali Non-teaching employees federation dissolved
फाइल फोटो

गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के नए अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने कहा है कि शुक्रवार को महासंघ की आम सभा में बीते रोज सुंदरनगर में चुनी गई कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।

सुंदरनगर में हारे हुए लोगों ने कार्यकारिणी बनाई थी। उन्होंने सुंदरनगर में कार्यकारिणी बनाने वालों से भी लौटने का आह्वान किया। गैर शिक्षक महासंघ के दोनों गुटों ने शुक्रवार को शिमला में कार्यक्रम आयोजित किए।

रविंद्र मेहता गुट का निदेशालय के सभागार में कार्यक्रम हुआ। यहां सभी कर्मियों के लिए चायपान का बंदोबस्त किया गया। उधर, अश्वनी ठाकुर गुट ने बिंदु राज धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया। एक साथ दो कार्यक्रम होने से निदेशालय में नियुक्त कुछ कर्मचारी दुविधा में फंस गए। 

अश्वनी को अध्यक्ष बनाने का तरीका असंवैधानिक : मेहता

himachali Non-teaching employees federation dissolved

सुंदरनगर में वीरवार को गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष चुने गए रविंद्र मेहता ने कहा कि शिमला में शुक्रवार को चुनी गई नई कार्यकारिणी असंवैधानिक है। त्रिलोक ठाकुर गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष थे।

वीरवार को सुंदरनगर में हुई आम सभा में त्रिलोक ठाकुर ने अपने पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद चुनाव हुए। उन्होंने कहा कि राज्य अध्यक्ष के पास ही पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने का अधिकार होता है।

गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की सुंदरनगर में चुनी गई कार्यकारिणी का शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। अध्यक्ष रविंद्र मेहता का निदेशालय के कर्मियों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के सभागार में बैठक का आयोजन भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed