मोदी को परीक्षा तनाव घटाने का फार्मूला देगा हिमाचल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्षिक परीक्षाओं में विद्यार्थियों से दबाव कैसे घटाया जाए, इसका फार्मूला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल देगा। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से परीक्षा के दबाव से निपटने के अनुभव बताने को कहा है। सबसे बेहतर अनुभव को मन की बात कार्यक्रम में प्र्रधानमंत्री देशवासियों से साझा करेंगे।
बीते सोमवार को हिमाचल शिक्षा विभाग ने केंद्र सरकार के निर्देशानुसार सभी जिला उपनिदेशकों, स्कूल, कॉलेज प्रिंसिपलों को आदेश जारी कर प्रधानमंत्री की अपील को विद्यार्थियों तक पहुंचाने को कहा है। इसकी पुष्टि उच्च शिक्षा संयुक्त निदेशक डॉ. बीएल बिंटा ने की है। नरेंद्र मोदी मोबाइल एप्लीकेशन पर अनुभव को अपलोड करना होगा।
18002090920 नंबर पर मिस्ड कॉल देने से मोबाइल फोन पर एक लिंक का मैसेज आएगा। लिंक पर क्लिक करने से मोबाइल ऐप डाउनलोड होगा। विंडो, एंड्रायड और आईओएस मोबाइल फोन पर ऐप डाउनलोड होगा। नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर एक क्लिक कर प्रधानमंत्री के साथ जुड़ सकते हैं। यह प्रधानमंत्री से सीधे संदेश और ई-मेल प्राप्त करने का एक विशेष एवं अनूठा अवसर है।
ऐप में हैं कई खूबियां
इस ऐप के माध्यम से आप देश के विकास में अपना योगदान भी दे सकते हैं। इस ऐप पर प्रधानमंत्री की मन की बात के विभिन्न एपिसोड भी सुन सकते हैं। प्रधानमंत्री के ब्लॉग पढ़ सकते हैं। उनकी जीवनी पढ़ सकते हैं। नरेंद्र मोदी मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से प्रधानमंत्री से जुड़ी प्रतिदिन की सभी नवीनतम गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह एप्लीकेशन प्रधानमंत्री के बारे में सभी नवीनतम जानकारियां एवं अपडेट प्रदान करता है। प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन की शैली और सरकार की विभिन्न पहल एवं उपलब्धियों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
इसमें एक विशेष सेक्शन भी बनाया गया है जिसके तहत भारत के वैश्विक पहचान को और आगे बढ़ाने की दिशा में प्रधानमंत्री के प्रयासों का उल्लेख किया गया है। इंफो ग्राफिक्स सेक्शन में दिखाया गया है कि सरकार कैसे लोगों के जीवन में सुधार लाने का काम कर रही है।