फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh technical university hamirpur

अब टेक्निकल यूनिवर्सिटी नहीं करेगी पेपर चेकिंग

Sun, 10 Apr 2016 10:35 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 10 Apr 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
himachal pradesh technical university hamirpur
उत्तर पुस्तिकाओं को चेकिंग के लिए अब एनआईटी सहित अन्य बाहर की यूनिवर्सिटीज में भेजा जाएगा।

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर अब वार्षिक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकताओं का अपने स्तर पर मूल्यांकन नहीं करेगी। टेक्निकल यूनिवर्सिटी वार्षिक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को चेकिंग के लिए अब एनआईटी सहित अन्य बाहर की यूनिवर्सिटीज में भेजेगी। यूनिवर्सिटी परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


नई व्यवस्था इसी शैक्षणिक सत्र से लागू होगी। टेक्निकल यूनिवर्सिटी दिसंबर और जून में सेमेस्टर वाइज वार्षिक परीक्षाओं का संचालन करती है। अब तक यूनिवर्सिटी में स्थापित स्ट्रांग रूम में ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होता रहा है। मूल्यांकन कार्य में प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों के प्राध्यापकों की ही ड्यूटी लगाई जाती रही है।
विज्ञापन


इस पर कई कॉलेजों ने सवाल उठाए हैं। कॉलेज प्रबंधकों का तर्क था कि पेपर मूल्यांकन में पारदर्शिता नहीं बरती जाती है। इसके चलते कई कॉलेजों में बेहतर शिक्षण के बावजूद वार्षिक परीक्षा परिणाम संतोषजनक नहीं रहे। वार्षिक परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं के
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन में गड़बड़ी की शिकायतें टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति से लेकर तकनीकी शिक्षा विभाग तक पहुंच चुकी हैं। शिकायतों के बाद टेक्निकल यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उत्तर पुस्तिकाओं का प्रदेश से बाहर मूल्यांकन करवाने का निर्णय लिया है। अब परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता की संभावना जताई जा रही है।

टेक्निकल यूनिवर्सिटी के अधीन हैं प्रदेश के 48 कॉलेज

himachal pradesh technical university hamirpur
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर।

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के अधीन प्रदेश में वर्तमान में कुल 48 महाविद्यालय चल रहे हैं। जहां सात हजार के करीब स्टूडेंट्स शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसमें 18 इंजीनियरिंग कॉलेज, 14 बी-फार्मेसी कॉलेज, 11 एमबीए कॉलेज समेत अन्य शिक्षण संस्थान शामिल हैं।

इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ाए जा रहे हैं ये विषय- प्रदेश में चल रहे इंजीनियरिंग कॉलेजों में सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और ऑटोमोबाइल में इंजीनियरिंग होती है।

हिप्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक प्रो. वीपी पटियाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर अब वार्षिक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का अपने स्तर पर मूल्यांकन नहीं करेगी। टेक्निकल यूनिवर्सिटी वार्षिक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को चेकिंग के लिए अब एनआईटी और अन्य बाहर की यूनिवर्सिटीज में भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed