बिजली बोर्ड में नौकरी का मौका, 710 पदों पर भर्ती
- जूनियर टी मेट के 500, जूनियर हेल्पर के भरे जाएंगे 210 पद
- अनुबंध पर होगी भर्ती, 6200 रुपये मिलेगा मासिक वेतन
- 16 अप्रैल तक शिमला, मंडी और धर्मशाला में मांगे आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में 710 युवाओं को नौकरी करने का मौका मिलने जा रहा है। बिजली बोर्ड ने जूनियर टी मेट के 500 और जूनियर हेल्पर सब स्टेशन के 210 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अनुबंध पर होने वाली इस भर्ती के तहत 6200 रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा। 16 अप्रैल तक शिमला, मंडी और धर्मशाला आफिस में आवेदन जमा करने होंगे।
इच्छुक उम्मीदवार बिजली बोर्ड की वेबसाइट www.hpseb.com पर विस्तृत जानकारी प्राप्त सकते हैं। इन पदों के लिए अलग-अलग आवेदन नहीं करना होगा। एक ही आवेदन पत्र पर दोनों पदों के लिए आवेदन किया जा सकेगा। आवेदकों को आवेदन पत्र पर प्राथमिकता के आधार पर दोनों पदों को चिन्हित करना होगा।
दूरदराज क्षेत्रों के आवेदक 30 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
बिजली बोर्ड के उपनिदेशक लोक संपर्क अनुराग पराशर ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार बिजली बोर्ड के मुख्य अभियंता (परिचालन) उत्तर मंडल धर्मशाला, मुख्य अभियंता (परिचालन) केंद्रीय मंडल मंडी और मुख्य अभियंता (परिचालन) दक्षिण शिमला के कार्यालयों में से किसी एक कार्यालय में व्यक्तिगत तौर पर या मेल के माध्यम से 16 अप्रैल 2016 को शाम पांच बजे तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
जिला लाहौल स्पीति, जिला किन्नौर, जिला चंबा के पांगी और भरमौर उपमंडल और जिला शिमला के डोडरा क्वार उपमंडल में रहने वाले उम्मीदवारों से आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2016 शाम पांच बजे तक है। इन तिथियों के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी भी कारण आवेदनों की प्राप्ति में देरी के लिए बिजली बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।