{"_id":"56db269a4f1c1b012d8b4d81","slug":"himachal-pradesh-state-education-regulatory-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोस्पेक्टस में देना होगा हर फीस का हिसाब","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रोस्पेक्टस में देना होगा हर फीस का हिसाब
ब्यूरो, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
himachal pradesh state education regulatory commission
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के शिक्षण संस्थानों को अपने प्रोस्पेक्टस में विद्यार्थियों से वसूली जाने वाली हर फीस का हिसाब देना होगा। एचपी स्टेट एजूकेशन रेगुलेटरी कमीशन ने शिक्षण संस्थानों को आदेशों का पालन करने को कहा है। कमीशन के सदस्य सुनील शर्मा ने एक मामले की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिए।
विज्ञापन
आदेशों में कहा गया कि छात्रों को रिफंडेबल सिक्योरिटी और फाइन लौटाना होगा। एक निजी शिक्षण संस्थान के मामले की सुनवाई करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि शिक्षण संस्थानों को एडमीशन फीस, रिफंडेबल फाइन और सिक्योरिटी सहित अन्य तरह की फीस का प्रोस्पेक्टस में उल्लेख करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
अगर कोई संस्थान छात्रों से किसी भी प्रकार की राशि को वसूलता है और उसका जिक्र वह प्रोस्पेक्टस में नहीं करता है तो वह नियमों के खिलाफ होगा। ऐसे संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कमीशन ने 10 दिसंबर 2015 को एक निजी शिक्षण संस्थान के खिलाफ मिली शिकायत पर सुनवाई करते हुए संस्थान को छात्रों को सिक्योरिटी और फाइन वापस करने को कहा था। शिक्षण संस्थान ने कमीशन में दी जानकारी में बताया है कि 76 छात्रों को 1.47 लाख रुपये लौटा दिए गए हैं। 35 छात्रों को एक माह के भीतर अतिरिक्त समय मांगा है।